गुरु नानक जयंती के अवसर पर भारतीय शेयर बाजार बंद, NSE और BSE पर नहीं होगा कारोबार

गुरु नानक जयंती के चलते भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को बंद रहेगा। इस दौरान इक्विटी के साथ डेरिवेटिव्स और अन्य सेगमेंट में भी कारोबार नहीं होगा। इस दौरान बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर कारोबार में भी पूरी तरह से रोक रहेगी।

मुंबई : गुरु नानक जयंती के चलते भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को बंद रहेगा। इस दौरान इक्विटी के साथ डेरिवेटिव्स और अन्य सेगमेंट में भी कारोबार नहीं होगा। इस दौरान बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर कारोबार में भी पूरी तरह से रोक रहेगी। हालांकि, कमोडिटी मार्केट आंशिक रूप से बंद रहेगा। 

MCX पर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे के सत्र में कारोबार बंद रहेगा

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे के सत्र में कारोबार बंद रहेगा, जबकि शाम के सत्र में 5 बजे से रात 11:30 बजे तक कारोबार सामान्य रहेगा। लेकिन नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज (एनसीडीईएक्स) पर कारोबार पूरी तरह से बंद रहेगा। यह नवंबर में पड़ने वाली दूसरी शेड्यूल छुट्टी है। इससे पहले 10 नवंबर को दीपावली-बलिप्रतिपदा के चलते शेयर बाजार बंद था। इसके बाद शेयर बाजार 25 दिसंबर को क्रिसमस के चलते बंद रहेगा। 

बीते सत्र यानी सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखी गई थी

बीते सत्र यानी सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखी गई थी। बाजार बंद होने पर सेंसेक्स 1,483.72 अंक या 1.77 प्रतिशत फिसलकर 82,435.99 पर और निफ्टी 450.95 अंक या 1.75 प्रतिशत गिरकर 25,349.65 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने अपने पिछले बंद 83,919.71 की तुलना में 84,662.96 का उच्चतम स्तर और 82,395.88 का निम्नतम स्तर छुआ, जबकि निफ्टी ने अपने पिछले बंद 25,800.60 की तुलना में 25,992.60 का उच्चतम तो 25,343.85 का निम्नतम स्तर छुआ।

सूचकांकों में निफ्टी मेटल, निफ्टी पीएसयू बैंक और निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स में 3 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई

सूचकांकों में निफ्टी मेटल, निफ्टी पीएसयू बैंक और निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स में तीन प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। इसके बाद निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 2.3 प्रतिशत, निफ्टी ऑयल एंड गैस में दो प्रतिशत और निफ्टी ऑटो में एक प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली। जबकि इसके विपरीत निफ्टी आईटी में सबसे ज्यादा 1.69 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। इसके साथ ही निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और निफ्टी रियल्टी में तेजी देखने को मिली।

सोर्स-आईएएनएस