Pune Murder Case/ Ketan Agarwal/Siya Goyal Lohagad Fort: जिस हाथ में कभी मोहब्बत की अंगूठी पहनाई थी, उसी हाथ ने रिश्तों की सांसें छीन लीं। जिसे हमसफर समझकर जिंदगी सौंप दी गई, वही भरोसे का कातिल बनकर सामने आया।प्यार, विश्वास और धोखे की इस दर्दनाक दास्तान ने सबको झकझोर कर रख दिया। आइए जानते हैं केतन हत्याकांड की पूरी टाइमलाइन, जहां एक खूबसूरत रिश्ते का अंत खौफनाक साजिश में हुआ। पुणे के लोनावला में स्थित लोहागढ़ किले में हुए 26 वर्षीय कारोबारी केतन अग्रवाल (Ketan Agarwal) हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। जिसे शुरुआत में एक ट्रेकिंग के दौरान हुआ हादसा माना जा रहा था, वह असल में केतन की मंगेतर सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी द्वारा रची गई एक खौफनाक साजिश निकली। जैसे जैसे जांच का दायरा बढ़ता गया, वैसे वैसे इस खौफनाक साजिश से पर्दा हटता गया।
एक लड़की ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने मंगेतर को लोनावला के लोहागढ़ किले से ढकेलकर हत्या करवा दी। पुलिस को हत्या का पता गहराई से छानबीन करने के बाद चला। रियल एस्टेट कारोबारी एक युवक की दुर्घटना में गिरने के बाद मौत हो जाने के कुछ दिनों बाद लोहागढ़ किले से पुलिस ने सनसनीखेज हत्या को अंजाम देने वाली उसकी मंगेतर और उसके प्रेमी की गिरफ्तारी करके एक नाटकीय सफलता हासिल की।
26 साल के केतन विशाल अग्रवाल की उनकी मंगेतर सिया गोयल (20) और उसके बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी (22) ने मिलकर हत्या कर दी। पुलिस का आरोप है कि दोनों ने केतन को लोहगढ़ किले से करीब 400 फीट गहरी खाई में धक्का दिया और इसे हादसा बताने की कोशिश की। केतन 18 जून को अपने मंगेतर सिया के साथ पुणे के लोहगढ़ किले पर ट्रेकिंग के लिए गए थे। बाद में उनका शव खाई से मिला।जांच में सामने आया कि सिया और उसके बॉयफ्रेंड चेतन ने 14 जून को ही लोहगढ़ किले पर केतन को मारने की योजना बनाई थी। आरोप है कि दोनों ने सांप का डर पैदा कर उसे खाई में धकेलने की कोशिश की, लेकिन प्लानिंग फेल हो गई। केतन को भी शक नहीं हुआ। इसके बाद 19 जून को सिया ने दोबारा ट्रेकिंग का प्लान बनाया गया और केतन को किले से नीचे धक्का दे दिया गया।
केतन अग्रवाल पुणे जिले के गहुंजे के रहने वाले थे और परिवार के रियल एस्टेट कंपनी में डायरेक्टर थे। वहीं सिया पुणे के एक बड़े मसाला व्यापारी की बेटी है। इस साल नवंबर में राजस्थान के उदयपुर स्थित एक शाही पैलेस में दोनों की शादी होने वाली थी। घर में तैयारियां भी शुरू थीं। मेहमानों के लिए दो चार्टर्ड प्लेन की व्यवस्था भी की गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी पर परिवार करीब ₹17 करोड़ खर्च करने वाला था। परिवार ने बताया कि केतन और उसकी होने वाली पत्नी सिया का 11को देखने का समारोह हुआ और 19 फरवरी को रोका हुआ था और दोनों की शादी 25 नवंबर को होने वाली थी। शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी थीं, लेकिन इस घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।
शुरू में मौत को एक दुर्घटना माना गया। सिया ने लोनावला ग्रामीण पुलिस को बताया कि तेज हवाओं के बीच पहाड़ी किले में घूमने के दौरान केतन फिसलकर गिर गया था। दुर्घटना में मौत का मामला दर्ज किया गया। बाद में पुलिस ने मामले की जांच की और उसे संदिग्ध पाया।
मंगलवार को पुलिस ने सिया और उसके कथित प्रेमी, पुणे के कोंढवा निवासी 22 वर्षीय चेतन बाबूलाल चौधरी को हत्या और आपराधिक साजिश के आरोप में गिरफ्तार किया। सिया अपनी बेकरी चलाती थी, जबकि चेतन की सूखे मेवों की कंपनी थी। दोनों की मुलाकात आपसी व्यापारिक संबंधों के माध्यम से हुई थी।
शक के आधार पर स्थानीय क्राइम ब्रांच ने चेतन को हिरासत में लिया। उससे पूछताछ के बाद सिया गोयल को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि केतन के पिता विशाल अग्रवाल की शिकायत पर मंगलवार को हत्या और आपराधिक साजिश का मामला दर्ज किया गया। केतन अग्रवाल की मौत के मामले में गिरफ्तार आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी को कोर्ट ने सात दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।
बता दें कि इंदौर की सोनम ने हनीमून के दौरान पति का मर्डर किया था। केतन की तरह ही इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की मेघालय में हनीमून के दौरान हत्या कर दी गई थी। पुलिस जांच में आरोप लगा कि उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी ने अपने प्रेमी राज कुशवाह और अन्य साथियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।
केतन के परिवार का कहना है कि 19 जून को सिया का जन्मदिन था। इससे एक दिन पहले सिया ने प्री-बर्थडे सरप्राइज के बहाने से केतन को लोहगढ़ किले बुलाया। पुणे पुलिस के अनुसार, इस दौरान सिया का कथित प्रेमी चेतन भी पहुंच गया। चेतन ने अपना मोबाइल कोंढवा में अपने घर पर रखा था ताकि किसी को उस पर शक न हो। उसने अपनी पहचान छिपाने के लिए अपने कपड़े भी बदल लिए थे। चिलचिलाती धूप में हुडी पहनकर लोहागढ़ जाते हुए चेतन का CCTV फुटेज पुलिस के हाथ लग गया।
किले में जब केतन मोबाइल से तस्वीर ले रहा था, तभी सिया ने उसे खाई में धक्का दे दिया। इसके बाद सिया ने ही पुलिस को फोन किया और कहा कि केतन फिसलकर खाई में गिर गया है। पुलिस और परिवार भी मौके पर पहुंचे। वहीं पुणे के लोहगढ़ किले में केतन विशाल अग्रवाल की मौत मामले में परिवार ने बड़ा दावा किया है। केतन के पिता का आरोप है कि यह हादसा नहीं, बल्कि पहले से रची गई साजिश थी। उनका कहना है कि 18 जून को सिया गोयल जन्मदिन मनाने के बहाने केतन को किले पर ले गई थी। परिवार को सिया के व्यवहार पर पहले दिन से शक था। आरोप है कि 14 जून को भी सिया ने केतन को धक्का देकर मारने की कोशिश की थी, लेकिन वह बच गया था।