राजधानी पटना में गोलीबारी की घटना हुई है। राजीवनगर इलाके के रोड नंबर 8 में गोलीबारी से पुलिस महकमे में सनसनी फैल गई है। जमीन संबंधी विवाद में राजीव नगर इलाके में गोली चली है। घटना की सूचना मिलते ही दीघा थाने की पुलिस पीड़ित के घर पहुंची और घटना की जानकारी ली।
सबसे पहले घटना की जानकारी दीघा थाने को हुई। पुलिस पीड़ित के दीघा थाना इलाके के 95 पिलर के पास घर पर पहुंचकर छानबीन की। दीघा थानेदार से डॉक्टर रमेश ने टेलीफोन से बातचीत की। उसने बताया कि जमीन संबंधी विवाद में राजीव नगर इलाके में गोली चली है। पूरी जानकारी लेने के बाद दीघा थानेदार लौट गए।
डॉक्टर रमेश ने बताया कि डेंटल डॉक्टर हैं। घर पर ही शोभा डेंटल क्लीनिक चलाते हैं। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले राजीव नगर इलाके में एक प्लॉट खरीदा था। जिसे लेकर कुछ लोगों के द्वारा उन्हें मना किया जा रहा था। इसके बावजूद उन्होंने प्लॉट खरीद लिया। इसे लेकर पिछले एक महीने से धमकी दे रहे थे। रंगदारी के तौर पर रुपए की मांग कर रहे थे। मैं आज अपने प्लॉट पर चारदीवारी करा रहा था। इसी बीच जो लोग मना कर रहे थे, प्लॉट पर पहुंचकर मेरे ऊपर फायरिंग शुरू कर दी। 3 राउंड फायरिंग की। जिसमें छर्रा मुझे भी लगा है।
SDPO लॉ एंड ऑर्डर 2 दिव्यांजलि जायसवाल ने बताया कि गोलीबारी की सूचना मिली थी। घटनास्थल पर जाकर लोगों से पूछताछ की गई तो पता चला कि गोली नहीं चली है। विवादित प्लॉट पर पहले से विवाद चला आ रहा था। उसी प्लॉट पर दो पक्षों के बीच आज लड़ाई हुई है। गोली चलने की पुष्टि नहीं हुई है। पीड़िता के आवेदन के आधार पर कार्रवाई होगी। सिर्फ मारपीट हुई है।
आवास बोर्ड के द्वारा सुबह में ही प्लॉट को खाली कराया गया था। उसी प्लॉट पर दो पक्ष आपस में भीड़ गए। दोनों का बैलेंस कर दीजिएगा उसका आरोप है कि छर्रा लगा है। लेकिन पुलिस ने खंडन की है। पुलिस के मुताबिक गोली नहीं चली है।