सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनते ही बिहार पुलिस एक्शन मोड में आ गयी है। अपराधियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। साथ ही एनकाउंटर करने से भी पीछे नहीं हट रही। अब पुलिस ने एक और इनामी बदमाश का एनकाउंटर किया है।
दरअसल रविवार सुबह नवादा जिले में पुलिस ने एक बदमाश का एनकाउंटर किया है। इस मुठभेड़ में अपराधी के पैर में गोली लगी है। बताया जा रहा है कि नवादा के रोह थाना क्षेत्र के कोशी गांव के पास पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से फायरिंग शुरू हो गई, जिसमें कुख्यात अपराधी मिंटू यादव के पैर में गोली लगी। घायल हालत में उसे इलाज के लिए विम्स पावापुरी रेफर किया गया। जबकि बाइक सवार दूसरा बदमाश भाग निकला।
बताया जा रहा है कि मिंटू यादव पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था. वह अनिल मिस्त्री हत्याकांड में फरार चल रहा था पुलिस ने उसके पास से एक देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किया है. मिली जानकारी के अनुसार अपराधी दो बाइक पर सवार थे, जिसमें से एक भागने में फरार हो गया।
बता दें कि मिंटू यादव कई मामलों में फरार था। जिले के चर्चित ग्रामीण चिकित्सक अशोक मिस्त्री के हत्याकांड में वह नामजद अभियुक्त था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस उस इलाके पहुंची तो दो बाइक पर सवार अपराधियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगे। जिसमें जवाबी कार्रवाई में एक गोली मिंटू यादव के पैर में लगी। फिलहाल पुलिस उसे अपने साथ बेहतर इलाज के लिए विम्स पावापुरी लेकर गई है।