बेगूसराय गैंगरेप केस में पुलिस पर गंभीर आरोप! 3 महीने पहले भी गंदा काम..दुष्कर्म के बाद थाने से डांटकर भगा दिया

बिहार के बेगूसराय के चकिया थाना क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है।पुलिस की कार्यशैली और संवेदनहीनता को भी कटघरे में है। बताया जा रहा है कि करीब तीन महीने पहले भी पीड़ित महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया था।

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
Updated at : Jun 19, 2026, 2:52:00 PM

बिहार के बेगूसराय के चकिया थाना क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। पहले महिला के साथ करीब पांच की संख्या में अपराधियों ने दरिंदगी की और उसके बाद महिला के प्राइवेट पार्ट में लकड़ी और पत्थर के टुकड़े डाल दिया। इस खबर ने नयी दिल्ली के निर्भया कांड की भयावह याद को ताजा कर दिया है। जहां एक तरफ  प्रदेश की कानून व्यवस्था के दावों की धज्जियां उड़ रहा है। वहीं पुलिस की कार्यशैली और संवेदनहीनता को भी कटघरे में है। बताया जा रहा है कि करीब तीन महीने पहले भी पीड़ित महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया था।  लेकिन उस वक्त उनकी शिकायत को पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया था।  

मिली जानकारी के अनुसार करीब तीन महीने पहले भी पीड़ित महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया था और उस समय महिला ने चकिया थाना पहुंचकर मौखिक शिकायत भी की थी। हालांकि पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। ऐसा आरोप लगाया गया है। माना जा रहा है कि आगे उस वक्त उनकी शिकायत को पुलिस गंभीरता से लेती तो शायद यह दिल दहलाने वाली घटना नहीं घटती।   

इतना ही नहीं दुष्कर्म के बाद भी पुलिस गंभीर नहीं दिखी। बताया जा रहा है कि 11 जून को पांच दरिंदों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।    इस घटना के बाद जब पीड़िता शिकायत लेकर चकिया थाना पहुंची तो वहां मौजूद पुलिस पदाधिकारी ने कार्रवाई करने के बजाय उसे डांट-फटकार कर भगा दिया। पीड़िता पक्ष की ओर से ऐसा आरोप लगाया गया है। इस बीच मामला बढ़ने पर बेगूसराय खगड़िया रेंज के डीआईजी शैलेश कुमार सिन्हा ने चकिया थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया है। 

यहां तक कहा जा रहा है कि महिला ने जिले के एसपी तक अपनी बात पहुंचाने की कोशिश की थी, लेकिन वहां से भी उसे न्याय नहीं मिल सका। वहीं सदर अस्पताल में भी बदहाली की सूरत दिखी। जब महिला की हालत बिगड़ी तो परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन यहां पीड़िता को न तो स्ट्रेचर मिला और न ही कोई अन्य सुविधा। मजबूरन परिजनों ने उसे कंधे पर उठाकर अस्पताल के भीतर पहुंचाया। फिलहाल महिला सदर अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है।

बता दें कि जिले के चकिया थाना क्षेत्र अंतर्गत एक महिला के साथ दरिंदगी की खबर सामने आयी है। यहां एक महिला के साथ पांच की संख्या में अपराधियों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। गैंगरेप करने के बाद अपराधियों ने महिला के प्राइवेट पार्ट में बुलेट एवं लकड़ी और पत्थर के टुकड़े डाल दिये। पीड़िता ने आरोप लगाया कि बीती 11 जून की देर रात उसके साथ पांच अपराधियों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। बीते 11 जून की रात करीब 12:30 बजे के करीब वह अपने घर से बाहर निकली थी। तभी कुछ अपराधियों  ने उसे पकड़ लिया और उसके मुंह को बांध दिया और इसके बाद कथित रूप से गैंगरेप किया।