बिहार के बेगूसराय जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां जदयू के एक छात्र नेता को अपराधियों ने गोली मार दी है। यह घटना बुधवार सुबह की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि छात्र नेता रोज की तरह सुबह जिम जाने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर फायरिंग कर दी।
घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। गोली लगने से छात्र नेता गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत बेगूसराय सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। फिलहाल उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है और डॉक्टर लगातार उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
घायल छात्र नेता की पहचान सोनू कुमार राय के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, यह घटना बेगूसराय जिले के लोहिया नगर थाना क्षेत्र के बाघा गुमटी के पास हुई है। बताया जा रहा है कि सोनू कुमार राय बुधवार सुबह अपने घर से जिम जाने के लिए निकले थे। तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने अचानक उन पर गोली चला दी और घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही लोहिया नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है