12 साल पहले सगे भाई के परिवार पर फेंका था एसिड, अब मिला न्याय, आरोपी को उम्रकैद

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
Updated at : Jul 06, 2026, 5:52:00 PM

राज्य के पूर्वी चंपारण जिले से बडी खबर है। यहां एक एसिड अटैक पीडित परवार को 12 साल के बाद न्याय मिला है। अदालत ने आरोपी को उम्र कैद की सजा सुनाया है। भूमि विवाद को लेकर यह घटना घटी थी। अब इसी मामले अदालत का बडा फैसला आया है।

मिली जानकारी के अनुसार मोतिहारी के व्यवहार न्यायालय ने एक एसिड अटैक पीड़ित परिवार को 12 वर्षों बाद न्याय दिया है और आरोपी को उम्र कैद की सजा सुनाई  है। इसमें आरोपी के परिवार भी शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार 12 साल पहले यानि 2014 में एक सगे भाई ने अपने ही भाई, उसकी पत्नी और बच्चों के ऊपर एसिड से अटैक कर दिया था। बतया जा रहा है कि जिले के घोड़ासहन थाना इलाके के जगीरहा गांव के निवासी विजय यादव ने 2014 में अपने सगे भाई के महज 20 कट्ठा जमीन को जबरन लेने और उसके  हिस्सा की हकमरी करने को लेकर सगे भाई अभय यादव के पत्नी, भतीजी के ऊपर  एसिड से अटैक कर दिया था 

इसके बाद यह मामला कोर्ट में पहुंचा। पूरे केस की सुनवाइ  व्यवहार न्यायालय कोर्ट में चल रहा था। सोमवार को व्यवहार न्यायालय ने 12 वर्षों बाद पीड़ित परिवार को न्याय दी है । इस मामले में व्यवहार न्यायालय के सत्र न्यायाधीश राजेश रंजन ने बड़ा ऐतिहासिक फैसला दिया । पीड़ित परिवार का मुकदमा लड़ रहे वकील मणि भूषण सिंह उर्फ़ पपु सिँह ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि व्यवहार न्यायालय ने फैसला सुनाते हुए  दोषी को उम्र कैद की सजा सुनाई है। वही पीड़ित व्यक्ति अभय यादव ने कहा कि मेरे बड़े भाई ने मुझे जमीन लेने की हर वह कोशिश की लेकिन हमने जब अपने हिस्सा का जमीन उनको नहीं दिया तो रात का अंधेरे का फायदा उठाकर 12 वर्ष पहले उन्होंने मेरी पत्नी और भतीजी पर एसिड से हमला कर दिया था। आज हमें न्याय मिला है और हमारे बड़े भाई और आरोपी विजय यादव को आजीवन कारावास की सजा मिली है ।

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट