बिहार पुलिस स‍िपाही भर्ती परीक्षा की तारीख बदली, अब 21 जून नहीं इस दिन होगा एग्जाम, CSBC ने जारी किया नया शेड्यूल

केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने बिहार पुलिस में सिपाही के 993 पदों पर भर्ती के लिए होने वाली लिखित परीक्षा की तिथि में बड़ा बदलाव किया है। पहले यह परीक्षा 21 जून 2026 को होने वाली थी।

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
Updated at : May 26, 2026, 4:40:00 PM

केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने बिहार पुलिस में सिपाही के 993 पदों पर भर्ती के लिए होने वाली लिखित परीक्षा की तिथि में बड़ा बदलाव किया है। पहले यह परीक्षा 21 जून 2026 को होने वाली थी, लेकिन इसी दिन नीट यूजी (NEET UG 2026) परीक्षा होने के कारण अब इसे आगे बढ़ा दिया गया है। 

सीएसबीसी की ओर से जारी लेटेस्ट आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार अब यह परीक्षा 28 जून 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी। परीक्षा एकल पाली में दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक चलेगी, जिसके लिए अभ्यर्थियों का रिपोर्टिंग समय सुबह 10:00 बजे से 11:00 बजे तक रखा गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी 15 जून से पर्षद की आधिकारिक वेबसाइट https://csbc.bihar.gov.in पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या पंजीकृत मोबाइल नंबर और जन्म तिथि दर्ज कर परीक्षा केंद्र के जिले की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

15 जून से वेबसाइट पर परीक्षा केंद्र जिले की जानकारी मिलेगी। ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की प्रक्रिया 22 जून को रात 12 बजे (00:00 बजे) से शुरू होगी। अभ्यर्थी परीक्षा के दिन 28 जून 2026 को सुबह 11:00 बजे तक अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। वेबसाइट से एडमिट कार्ड नहीं मिलने पर 26 जून को पटना कार्यालय से डुप्लीकेट प्रवेश पत्र मिलेगा।

बिहार पुलिस दूरसंचार में सिपाही (प्रचालक) भर्ती परीक्षा की तारीख बदली।

विज्ञापन संख्या 02/2026 के तहत 993 पदों पर होनी है भर्ती।

अब 21 जून की जगह 28 जून 2026 को होगी लिखित परीक्षा।

NEET (UG) 2026 परीक्षा के कारण बदली गई परीक्षा तिथि।

28 जून को एकल पाली में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक होगी परीक्षा।

अभ्यर्थियों की रिपोर्टिंग सुबह 10 बजे से 11 बजे तक होगी।

15 जून से वेबसाइट पर परीक्षा केंद्र जिले की जानकारी मिलेगी।

22 जून से अभ्यर्थी डाउनलोड कर सकेंगे e-Admit Card।

28 जून सुबह 11 बजे तक एडमिट कार्ड डाउनलोड की सुविधा रहेगी।

वेबसाइट से एडमिट कार्ड नहीं मिलने पर 26 जून को पटना कार्यालय से डुप्लीकेट प्रवेश पत्र मिलेगा।