SBI CSP केंद्र लूटकांड का पर्दाफाश, पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 बदमाश गिरफ्तार

बिहार के वैशाली से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महिसौर थाना क्षेत्र के हरिप्रसाद चौक स्थित एसबीआई सीएसपी केंद्र में हुई लूट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।

वैशाली : बिहार के वैशाली से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महिसौर थाना क्षेत्र के हरिप्रसाद चौक स्थित एसबीआई सीएसपी केंद्र में हुई लूट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, 16 अक्टूबर 2026 को सीएसपी केंद्र में लूट की वारदात हुई थी। घटना के बाद सीएसपी संचालक दीपक कुमार की शिकायत पर महिसौर थाने में कांड संख्या 49/26 दर्ज किया गया था।

SP ग्रामीण शुभांक मिश्रा के नेतृत्व में टीम ने तकनीकी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शुभांक मिश्रा के नेतृत्व में टीम ने तकनीकी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की। पुलिस की कार्रवाई में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में वैशाली जिले के सोनू कुमार सहनी और सुरेंद्र कुमार के अलावा समस्तीपुर जिले के रंजय महतो, सुनील कुमार और धर्मनाथ राम के नाम शामिल हैं।

आरोपियों के पास से लूटे गए 21 हजार और CSP से जुड़े अन्य सामान बरामद किए गए हैं - पुलिस

पुलिस की प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, आरोपियों के पास से लूटे गए 21 हजार और सीएसपी से जुड़े अन्य सामान बरामद किए गए हैं। पुलिस ने यह भी बताया है कि गिरफ्तार आरोपियों में कुछ का आपराधिक इतिहास रहा है। हालांकि, इस मामले में जांच अभी जारी है। पुलिस अन्य संभावित संलिप्त अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। अब देखना होगा कि पूछताछ और आगे की जांच में इस लूटकांड से जुड़े और कौन-कौन से तथ्य सामने आते हैं।

वैशाली से संतोष कुमार सिंह की रिपोर्ट