21 नवंबर को बिहार आ रहे हैं प्रधानमंत्री, सिक्स लेन का करेंगे उद्घाटन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे की तारीख अब लगभग तय हो गई है। वैशाली जिले में 21 नवंबर 2026 को प्रधानमंत्री के संभावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासन युद्ध स्तर पर तैयारियों में जुटा हुआ है।

वैशाली : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे की तारीख अब लगभग तय हो गई है। वैशाली जिले में 21 नवंबर 2026 को प्रधानमंत्री के संभावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासन युद्ध स्तर पर तैयारियों में जुटा हुआ है। बिहार के वैशाली से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित कार्यक्रम की तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं।

PM मोदी बिधुपुर सिक्स लेन का करेंगे उद्घाटन

21 नवंबर 2026 को वैशाली जिले में प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम का आयोजन प्रस्तावित है। इस कार्यक्रम में बिधुपुर सिक्स लेन का उद्घाटन किया जाएगा, जो पूरे इलाके की कनेक्टिविटी के लिए ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रशासन ने औद्योगिक क्षेत्र में कार्यक्रम स्थल को चिन्हित कर लिया है। जगह-जगह कैंप कार्यालय लगाए गए हैं और अधिकारियों की टीम लगातार तैयारियों की समीक्षा कर रही है। इस क्रम में आज बिहार के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का दौरा किया। इसके अलावा जिले के जिलाधिकारी वर्षा सिंह भी मौजूद रहीं।

21 तारीख को प्रधानमंत्री का कार्यक्रम प्रस्तावित है

डीएम वर्षा सिंह ने कहा कि 21 तारीख को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसके लिए औद्योगिक क्षेत्र में स्थान चिन्हित कर लिया गया है। यह जगह प्रशासन द्वारा औद्योगिक विभाग को हस्तांतरित की गई है और कार्यक्रम के लिए यह एक आदर्श लोकेशन है। तैयारी शुरू कर दी गई है और समय कम होने के कारण लगातार काम चल रहा है। वैशाली में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन की तरफ से लगातार निगरानी रखी जा रही है। अब सबकी नजरें 21 नवंबर को होने वाले इस मेगा इवेंट पर टिकी हैं।

वैशाली से संतोष कुमार सिंह की रिपोर्ट