हाजीपुर (वैशाली) : छठ महापर्व को लेकर हाजीपुर में तैयारियों ने अब रफ्तार पकड़ ली है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए वैशाली की जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के नेतृत्व में प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। डीएम के निर्देश पर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी लगातार नारायणी नदी के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर रहे हैं। इस बार हाजीपुर में 35 छठ घाटों को चिन्हित किया गया है, जहां छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
हाजीपुर में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर नगर परिषद की ओर से व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं
हाजीपुर में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर नगर परिषद की ओर से व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के नेतृत्व और दिशा-निर्देश पर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम के साथ लगातार घाटों का जायजा ले रहे हैं। निरीक्षण के दौरान घाटों पर चल रहे कार्यों की समीक्षा की जा रही है। साथ ही संबंधित ठेकेदारों और कर्मचारियों को निर्देश दिया जा रहा है कि सभी जरूरी कार्य निर्धारित समय के भीतर पूरे कर लिए जाएं।
इस बार कुल 35 छठ घाटों को चिन्हित किया गया है
इस बार कुल 35 छठ घाटों को चिन्हित किया गया है। इन घाटों पर साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण के साथ श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। घाटों के किनारे बनी दीवारों पर छठ पूजा से जुड़े धार्मिक और पारंपरिक दृश्यों की आकर्षक पेंटिंग कराई जा रही है, जिससे घाटों को सुंदर और आकर्षक स्वरूप दिया जा सके। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए वॉच टावर और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की तैयारी की जा रही है। इसका उद्देश्य घाटों पर उमड़ने वाली भीड़ पर नजर रखना और श्रद्धालुओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना है।
छठ महापर्व के साथ-साथ कार्तिक पूर्णिमा स्नान को लेकर भी विशेष तैयारियां की जा रही हैं
छठ महापर्व के साथ-साथ कार्तिक पूर्णिमा स्नान को लेकर भी विशेष तैयारियां की जा रही हैं। इस अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं के नारायणी नदी पहुंचने की संभावना को देखते हुए भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता दी जा रही है। जिला पदाधिकारी के निर्देश पर कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा लगातार किए जा रहे निरीक्षण और दिशा-निर्देशों का उद्देश्य यही है कि महापर्व से पहले सभी 35 चिन्हित घाट पूरी तरह तैयार हों और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े कुल मिलाकर हाजीपुर में छठ पूजा और कार्तिक पूर्णिमा को लेकर तैयारियां तेज हैं। प्रशासन की कोशिश है कि श्रद्धालु स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित घाटों पर पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ पर्व मना सकें।
वैशाली से संतोष कुमार सिंह की रिपोर्ट