पत्रकारों का DM के खिलाफ फूटा गुस्सा, किया धरना प्रदर्शन, लगाया गंभीर आरोप

वैशाली जिला के पत्रकारों का जिलाधिकारी के खिलाफ गुस्सा फूटा है। जिलाधिकारी के आदेश पर आज जिले में प्रस्तावित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में पत्रकारों को जाने से मना किया।

वैशाली जिला के पत्रकारों का जिलाधिकारी के खिलाफ गुस्सा फूटा है।  जिलाधिकारी के आदेश पर आज जिले में प्रस्तावित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में पत्रकारों को जाने से मना किया। पत्रकारों ने पूरे मामले पर बताया कि आए दिन किसी भी खबर पर जिलाधिकारी द्वारा पत्रकारों से बातचीत करने से मना कर दिया जाता है।  

जिलाधिकारी द्वारा पत्रकारों का फोन नहीं उठाया जाता है। हमलोगों को अनदेखी किया जाता है। जिलाधिकारी के किसी कार्यक्रम की जानकारी पत्रकारों को नहीं दी जाती है।   इस तरह से जिलाधिकारी द्वारा पत्रकारों के सम्मान और उनके पेशे के साथ खिलवाड़ किया जाता है।  इसलिए हमलोग वैशाली जिलाधिकारी के क्रियाकलाप के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।  

हाजीपुर (वैशाली) से संतोष कुमार सिंह की रिपोर्ट