हाजीपुर/वैशाली: हाजीपुर के प्रसिद्ध कौनहारा घाट पर कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर आस्था का एक अलग ही नजारा देखने को मिला। यहाँ गंगा स्नान के साथ-साथ कई ऐसे अनुष्ठान भी हुए, जहाँ भूत-प्रेत, मरी हुई आत्मा और गंभीर बीमारी को ठीक करने का दावा किया गया। आस्था कहाँ खत्म होती है और अंधविश्वास कहाँ शुरू होता है।
कार्तिक पूर्णिमा पर हाजीपुर के कौनहारा घाट पर हजारों श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचे। लेकिन घाट के एक भीड़ कुछ अलग ही वजह से लगी थी। यहाँ महिला और पुरुष तांत्रिक अपने-अपने तरीके से अनुष्ठान कर रहे थे। किसी के ऊपर देवी आने का दावा किया जा रहा था, तो किसी के ऊपर मरी हुई आत्मा के परेशान करने की बात कही जा रही थी।
महिला तांत्रिक.....हम ये करके परिवार को चलाते हैं, पढ़ाते हैं, लिखाते हैं और सबको खुशहाल रखते हैं। हमारे ऊपर देवी आती हैं, हम लोगों का भला करते हैं। .....वहीं दूसरी तरफ एक पुरुष तांत्रिक ने कैमरे पर दावा किया कि वो भूत-प्रेत से हुई बीमारी को ठीक करते हैं। उनका कहना था कि जो बीमारी दवा से ठीक होने वाली होती है, वो दवा से ही ठीक होती है, लेकिन जो ऊपरी बाधा से होती है, उसे वो अपने अनुष्ठान से ठीक करते हैं।
दूसरे पुरुष तांत्रिक ..भूत-प्रेत से जो बीमारी होती है, उसको हम ठीक करते हैं। दवा वाला बीमारी दवा से ठीक होगा, लेकिन जो आत्मा परेशान करती है, उसका इलाज हमारे पास है
घाट पर मौजूद कई लोग इन दावों पर आस्था जता रहे थे, तो कई लोग इसे सिर्फ अंधविश्वास बता रहे थे। सवाल ये है कि जब विज्ञान हर बीमारी का इलाज खोज रहा है, तब भी लोग भूत-प्रेत और आत्मा के चक्कर में क्यों पड़ जाते हैं? क्या ये आस्था है, या फिर मजबूरी और डर का खेल।
हाजीपुर/वैशाली से संतोष कुमार सिंह की रिपोर्ट