हाजीपुर में अंग्रेजी शराब के नाम पर लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ करने वाली नकली शराब फैक्ट्री का पुलिस ने खुलासा किया है। बिहार में एक दशक से अधिक समय से शराबबंदी लागू है, लेकिन शराब का अवैध कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा। शराब बिक रही है, लोग पी रहे हैं और जहरीली शराब के खतरे से जिंदगियां भी दांव पर लग रही हैं।
हाजीपुर नगर थाना पुलिस ने बागदुल्हन मोहल्ले में छापेमारी कर नकली शराब बनाने के ठिकाने का पर्दाफाश किया है। यहां कथित तौर पर RS और नंबर-1 ब्रांड के नाम और यूपी स्तर के लेबल लगाकर नकली शराब तैयार की जा रही थी, जिसे हाजीपुर के विभिन्न मोहल्लों में खपाने का आरोप है।
इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में बागदुल्हन निवासी संजय पोद्दार के दो बेटे नीतीश कुमार और नवीन कुमार, जबकि तीसरा आरोपी पटना के गायघाट निवासी सन्नी कुमार बताया गया है।
हाजीपुर (वैशाली) से संतोष कुमार सिंह की रिपोर्ट