BSEB ने दी सूचना, इतने तारीख तक करें विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा, 2026 के लिए आवेदन
21 अक्टूबर 2026, 4:30 PM
दुर्गा पूजा के दौरान नौ दिन तक हाथ पर कलश रखकर नवरात्र की आराधना करने वाली महिला की मौत हो गई है। यह महिला बिहार के सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज की है। इन्होंने नौ दिन तक हाथ पर कलश रखकर नवरात्र की आराधना की थी, अब ये नहीं रहीं।
इनकी कहानी परेशान करने वाली है। इनके पिता को लकवे का अटैक आया था। वे ठीक नहीं हो रहे थे। फिर इन्होंने मन्नत मांगी कि अगर इनके पिता ठीक हो जाते हैं तो ये इस तरह का व्रत करेंगी। पिता ठीक हो गए।
इन्होंने व्रत की शुरुआत कर दी। दूसरे दिन से इनका बीपी लो रहने लगा। डॉक्टरों ने इन्हें व्रत छोड़ देने कहा। मगर इन्होंने जिद नहीं छोड़ा। नौ दिन का व्रत पूरा किया। मगर दसवें दिन हार्ट अटैक से इनकी मौत हो गई।
डॉक्टरों का कहना है कि भूखे रहने और बीपी असमान्य रहने से इनकी मौत हुई है।