सीवान से इस वक्त की बेहद दर्दनाक खबर सामने आ रही है, जहां दरौंदा थाना क्षेत्र के बाल बंगरा मोड़ के समीप एक तेज रफ्तार बस ने साइकिल सवार 55 वर्षीय बुजुर्ग को पीछे से कुचल दिया। हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन लीं। जिस बुजुर्ग को घर से बाजार जाने के लिए निकले कुछ ही देर हुए थे, उन्हें रास्ते में ही एक दर्दनाक हादसे का शिकार होना पड़ा। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
मृतक की पहचान दरौंदा थाना क्षेत्र के तक्कीपुर गांव निवासी स्वामीनाथ महतो (55 वर्ष), पिता स्वर्गीय राम प्रसाद महतो के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, स्वामीनाथ महतो अपने घर से साइकिल लेकर रोजमर्रा के जरूरी सामान की खरीदारी करने महाराजगंज बाजार जा रहे थे। वह अपने सामान्य काम से घर से निकले थे, लेकिन बाल बंगरा मोड़ के समीप पीछे से आई एक बस ने उनके सफर को हमेशा के लिए खत्म कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। वहीं, स्थानीय लोगों ने दुर्घटना में शामिल बस को मौके पर ही रोक लिया।
फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी कार्रवाई और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने की तैयारी की जा रही है।
बाल बंगरा मोड़ पर हुए इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोग सड़क पर सुरक्षा व्यवस्था और इस तरह की दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि बस ने पीछे से साइकिल सवार बुजुर्ग को अपनी चपेट में ले लिया और उन्हें कुचल दिया। हादसे की खबर फैलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। अचानक हुए इस हादसे से आसपास के लोग भी स्तब्ध रह गए। एक पल में सब कुछ बदल गया और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
स्वामीनाथ महतो अपने पीछे तीन पुत्र और दो पुत्रियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। परिवार के पांच बच्चों के सिर से पिता का साया उठ जाने की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिस पिता के कंधों पर परिवार की जिम्मेदारियां थीं, उनके अचानक चले जाने से परिवार के सामने दुख के साथ-साथ भविष्य की चिंता भी खड़ी हो गई है।
सबसे दर्दनाक पहलू यह है कि स्वामीनाथ महतो किसी जरूरी काम से ही घर से निकले थे। उन्हें अंदाजा भी नहीं रहा होगा कि महाराजगंज बाजार तक पहुंचने से पहले ही बाल बंगरा मोड़ पर उनके साथ इतना बड़ा हादसा हो जाएगा। घर से सामान खरीदने निकले बुजुर्ग के साथ हुई इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।
इस हादसे ने एक बार फिर सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही और साइकिल सवारों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर कब तक सड़क पर लापरवाही और तेज रफ्तार का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ेगा? आखिर कब सड़कों पर चलने वाले बुजुर्गों, साइकिल सवारों और आम राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी?
बाल बंगरा मोड़ पर हुए इस दर्दनाक हादसे से तक्कीपुर गांव में शोक की लहर है। एक परिवार ने अपना मुखिया खो दिया है और पांच बच्चों के जीवन से पिता का सहारा छिन गया है।
एक तरफ मजदूर की मौत से परिवार उजड़ गया, तो दूसरी तरफ इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और सावधानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।फिलहाल इस हादसे से जुड़ी आगे की कार्रवाई और जांच पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
सीवान से नागेन्द्र कुमार की रिपोर्ट