मकान के ग्राउंड फ्लोर में अचानक लगी भीषण आग, एक युवती समेत 2 लोग झुलसे

सिवान से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां महादेवा थाना क्षेत्र के आदर्श नगर में एक मकान के ग्राउंड फ्लोर में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि इसकी चपेट में आने से परिवार की एक युवती समेत दो लोग झुलस गए।

सिवान : सिवान से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां महादेवा थाना क्षेत्र के आदर्श नगर में एक मकान के ग्राउंड फ्लोर में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि इसकी चपेट में आने से परिवार की एक युवती समेत दो लोग झुलस गए। वहीं, घायल 10 वर्षीय बच्चे को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

अगलगी की घटना में घर में रखी एक बाइक, एक स्कूटी व एक साइकिल पूरी तरह जलकर राख हो गई

इस अगलगी की घटना में घर में रखी एक बाइक, एक स्कूटी और एक साइकिल पूरी तरह जलकर राख हो गई। शुरुआती आशंका जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची, हालांकि उससे पहले ही स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया था। घायलों में रघुनाथ सिंह की पुत्री अंजली कुमारी और पुत्र सुभाष सिंह शामिल है। 

रघुनाथ सिंह विदेश रहते है और उनकी पत्नी गांव गई हुई थी

बताया जा रहा है कि रघुनाथ सिंह विदेश रहते है और उनकी पत्नी गांव गई हुई थी। फिलहाल मकान में उनकी पुत्री और पुत्र थे।इसी बीच मकान के ग्राउंड फ्लोर पर अचानक आग लग गई। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और घर में रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान परिवार की एक युवती समेत दो लोग झुलस गए। 

सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची, तबतक लोगों ने आग पर काबू पाया 

वहीं आग की चपेट में आने से घर में खड़ी एक बाइक, एक स्कूटी और एक साइकिल जलकर पूरी तरह राख हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोग आग बुझाने में जुट गए। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक लोगों ने आग पर काबू पा लिया था। इस घटना में घायल बच्चे को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।

सिवान से नागेंद्र कुमार की रिपोर्ट