बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार सीवान के भगवानपुर हाट पहुंचे। मोहम्मदपुर में मत्स्य पालक शिवप्रसाद सहनी के फार्म का निरीक्षण किया। 50 एकड़ से अधिक जमीन पर बड़े पैमाने पर मछली पालन हो रहा है। मत्स्य पालन से 50 से अधिक स्थानीय लोगों को रोजगार मिल रहा है। मछली दाना फैक्ट्री और मशीनों का विधानसभा अध्यक्ष ने जायजा लिया। खुद तालाब में मछलियों को दाना डालकर किसानों का उत्साह बढ़ाया।
मत्स्य पालक शिवप्रसाद सहनी के प्रयासों की विधानसभा अध्यक्ष ने सराहना की। किसानों से मछली पालन, मधुमक्खी पालन और पशुपालन अपनाने की अपील की। मछली विक्रेताओं के लिए व्यवस्थित बाजार बनाने की उठी मांग। सरकारी जमीन उपलब्ध कराने का मांग पत्र विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा। विधानसभा अध्यक्ष का आश्वासन, मछली बाजार का मुद्दा सदन में उठाएंगे, मछुआरों के प्रशिक्षण और बाजार की व्यवस्था कराने का दिया भरोसा।
सीवान से नागेन्द्र कुमार की रिपोर्ट