संदेहास्पद हालात में पति पत्नी की मौत, भूमि से जुड़े मामले में आये थे पैतृक गांव

राज्य के सीतामढ़ी जिले से हैरान करने वाली खबर है। मिली जानकारी के अनुसार यहां एक दंपत्ति की संदेहास्पद हालात में मौत हो गयी। मृतक दंपत्ति मुजफ्फरपुर में रहते थे।

राज्य के सीतामढ़ी जिले से हैरान करने वाली खबर है। मिली जानकारी के अनुसार यहां एक दंपत्ति की संदेहास्पद हालात में मौत हो गयी। मृतक दंपत्ति मुजफ्फरपुर में रहते थे। वह जमीन से जुडे एक मामले के लिए अपने पैतृक गांव आये हुए थे। घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार नवीन प्रसाद श्रीवास्तव और उनकी पत्नी नीतू कुमारी मूलरूप से सीतामढी जिले के बेलसंड थाना क्षेत्र के जापरफर गांव के निवासी थे। दंपत्ति वर्तमान में मुजफ्फरपुर में रह रहे थे। बताया जा रहा है कि दोनों पति पत्नी जमीन से जुड़े एक मामले के सिलसिले में अपने पैतृक गांव जाफरपुर आए थे। अपने आवश्यक कार्य को पूरा करने के बाद वे वापस मुजफ्फरपुर लौट रहे थे। मिली खबर के अनुसार दोनों के वापसी के क्रम में ही इनके साथ घटना घटी। बताया जा रहा है कि नवीन बिजली संबंधी कार्य करते थे। 

परिजनों का कहना है कि घर वापसी के कुछ ही देर के बाद दोनों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। हालत गंभीर होने पर उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों के तमाम प्रयास के बाद भी इलाज के क्रम में दोनों की मौत हो गयी। पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों की एक साथ हुई मौत से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पूरे इलाके में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी। 

इधर घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस हरकत में आयी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।