गैंगस्टर राकेश यादव के भाई को मारी सात गोलियां, मौत, इलाके में फैली सनसनी

राज्य के सीतामढ़ी जिले से बडी खबर है। मिली जानकारी के अनुसार बेलगाम हो चुके अपराधियों ने चर्चित गैंगस्टर राकेश यादव के भाई की गोली मारकर हत्या कर दी।

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
Updated at : Jul 25, 2026, 9:51:00 PM

राज्य के सीतामढ़ी जिले से बडी खबर है। यहां बेलगाम हो चुके अपराधियों ने खूनी वारदात को अंजाम दिया है। मिली जानकारी के अनुसार बेलगाम हो चुके अपराधियों ने चर्चित गैंगस्टर राकेश यादव के भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान दिनेश यादव के रूप में हुई है। मृतक प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। सरेआम घटी घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। घटना रीगा थाना क्षेत्र में घटी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

मिली खबर के अनुसार अपराधियों ने चर्चित गैंगस्टर राकेश यादव के भाई की के रीगा थाना क्षेत्र में शनिवार की शाम ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान दिनेश यादव के रूप में हुई है, जो चर्चित गैंगस्टर राकेश यादव के भाई बताए जा रहे हैं। यह वारदात मेहदीनगर के समीप हुई, जिसके बाद पूरे इलाके में दहशत और सनसनी फैल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने दिनेश यादव पर अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। उन्हें करीब सात गोलियां लगीं, जिनमें अधिकांश बाजू, कंधे और गर्दन के आसपास लगी थीं। गंभीर रूप से घायल दिनेश यादव ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही रीगा थाना पुलिस और सदर डीएसपी राजीव कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर साक्ष्य जुटाए तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दिनेश यादव प्रॉपर्टी डीलिंग का व्यवसाय करते थे। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस आपसी रंजिश, पुराने विवाद और अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखते हुए सभी पहलुओं से गहन जांच कर रही है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। मामले की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन घटनास्थल पर जुट गए। सदर डीएसपी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है तथा जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सीतामढ़ी से सरोज कुमार गुप्ता की रिपोर्ट