सासाराम-पटना पैसेंजर ट्रेन में लगी भयंकर आग, धू-धू कर जली ट्रेन की बोगी, रेलवे स्टेशन पर मची अफरा-तफरी

बिहार में रोहतास जिले के सासाराम में सोमवार को सासाराम-पटना फास्ट पैसेंजर ट्रेन में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना सासाराम रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 6 की बताई जा रही है।

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
Updated at : May 18, 2026, 12:37:00 PM

बिहार में रोहतास जिले के सासाराम में सोमवार को सासाराम-पटना फास्ट पैसेंजर ट्रेन में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।  घटना सासाराम रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 6 की बताई जा रही है। सासाराम जंक्शन पर सोमवार की सुबह ट्रेन संख्या 53212 सासाराम-पटना इंटरसिटी की बोगी में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरा कोच धू-धू कर जलने लगा। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। इस मामले में पूर्व मध्य रेल ने तत्काल घटना की जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति गठित कर दी है। साथ ही वरीय अधिकारियों को घटनास्थल पर रवाना किया गया है।

दरअसल सासाराम रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर छह पर खड़ी सासाराम-पटना फास्ट पैसेंजर ट्रेन की एक बोगी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बोगी को अपनी चपेट में ले लिया और कोच धू-धू कर जलने लगा। घटना के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई यात्री घायल नहीं हुआ।  हालांकि ट्रेन की पूरी बोगी जलकर राख हो गई। 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। रेलवे अधिकारियों ने समय रहते आग को दूसरे डिब्बों में फैलने से रोक लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। वहीं आरपीएफ निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट की बात सामने आई है और रेल प्रशासन घटना की जांच में जुट गया है। उन्होंने यह भी बताया कि इस घटना में यात्रियों को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

इस पूरे मामले में रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ट्रेन अपने नियमित समय के अनुसार प्लेटफार्म पर खड़ी थी और यात्रियों का चढ़ना जारी था।  जहां शॉर्ट सर्किट को आग का मुख्य कारण बताया जा रहा है।  डीडीयू रेल डिवीजन के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल की ओर रवाना हो गए हैं।  इसके अलावा रेलवे की टीम मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।  इस मामले में पूर्व मध्य रेल ने तत्काल घटना की जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति गठित कर दी है।