मां ताराचंडी की धरती रोहतास से लेकर पूरे बिहार तक...IPS विकास वैभव के जन्मदिन पर उमड़ा जनसैलाब!

सासाराम: लेट्स इंस्पायर बिहार अभियान के प्रणेता एवं मगध रेंज के आईजी आईपीएस विकास वैभव का जन्मदिन गया जी में बेहद खास अंदाज में मनाया गया। इस अवसर पर मगध आईजी आवास पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

सासाराम: लेट्स इंस्पायर बिहार अभियान के प्रणेता एवं मगध रेंज के आईजी आईपीएस विकास वैभव का जन्मदिन गया जी में बेहद खास अंदाज में मनाया गया। इस अवसर पर मगध आईजी आवास पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें बिहार के अलग-अलग जिलों से हजारों की संख्या में लोग पहुंचे।

खास बात यह रही कि मां ताराचंडी की पावन धरती रोहतास से भी बड़ी संख्या में लोग गया जी पहुंचे और फूल-मालाओं मां ताराचंडी की प्रतिमा एवं शुभकामनाओं के साथ आईपीएस विकास वैभव को जन्मदिन की बधाई दी। वहीं, बिहार के कोने-कोने से पहुंचे लोगों में भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

किसी ने फूलों की माला पहनाकर बधाई दी, तो किसी ने अपने अंदाज में शुभकामनाएं देकर इस खास दिन को यादगार बनाया। पूरे कार्यक्रम में लोगों की भारी भीड़ और उत्साह देखते ही बन रहा था।

यह आयोजन सिर्फ जन्मदिन का समारोह नहीं, बल्कि लेट्स इंस्पायर बिहार अभियान के प्रति लोगों के जुड़ाव, युवाओं के उत्साह और सामाजिक सहभागिता की एक खूबसूरत तस्वीर बनकर सामने आया।

सासाराम से लव कुमार की रिपोर्ट