सासाराम। रोहतास जिले के कोचस स्थानीय बाजार स्थित एक लॉज में गुरुवार को छापेमारी के दौरान पुलिस ने देह व्यापार के अवैध धंधे में संलिप्त कई युवक एवं युवतियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल उक्त कार्रवाई पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की, जहां होटल के कमरे में कई युवक एवं युवतियाँ आपत्तिजनक स्थिति में पाये गये। वहीं पुलिस द्वारा अचानक किए गए इस कार्रवाई के बाद अन्य होटल संचालकों में भी हड़कंप मचा हुआ है।
डेढ़ घंटे तक चली छापेमारी
बताया जाता है कि छापेमारी की कार्यवाही कोचस बस स्टैंड स्थित आर्शीवाद लॉज में की गई। स्थानीय पुलिस द्वारा करीब डेढ़ घंटे तक होटल के एक-एक कमरे को खंगाला गया। इस क्रम में पुलिस ने आधा दर्जन युवाओं एवं युवतियों को लॉज के कमरों में आपत्तिजनक स्थिति में पाया।
इस संबंध में एसडीपीओ टू संजीव कुमार ने बताया कि कोचस स्थित एक लॉज में देह व्यापार किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के सत्यापन के बाद एक विशेष पुलिस टीम का गठन कर लॉज में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान कई युवक युवतियों को गिरफ्तार किया गया है और आगे की कार्रवाई चल रही है।
सासाराम से दिवाकर तिवारी की रिपोर्ट