रोसड़ा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार, विदेशी शराब और विदेशी मुद्रा के साथ 8 अपराधी गिरफ्तार

समस्तीपुर पुलिस ने रोसड़ा थाना क्षेत्र में अपराध की बड़ी योजना को नाकाम करते हुए आठ अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि अमित कुमार के दलान पर कुछ अपराधकर्मी इकट्ठा होकर अपराध की योजना बना रहे हैं।

समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस ने रोसड़ा थाना क्षेत्र में अपराध की बड़ी योजना को नाकाम करते हुए आठ अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया है। वरीय पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर के निर्देशन में और पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर (ग्रामीण) के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि अमित कुमार के दलान पर कुछ अपराधकर्मी इकट्ठा होकर अपराध की योजना बना रहे हैं

पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि ग्राम बदिया टोल मब्बी में अमित कुमार के दलान पर कुछ अपराधकर्मी इकट्ठा होकर अपराध की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रोसड़ा के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी की और मौके से कुल आठ अपराधकर्मियों को अवैध हथियार, जिंदा कारतूस, विदेशी शराब एवं विदेशी मुद्रा के साथ गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में रोसड़ा थाना कांड संख्या-489/26 23 नवंबर को धारा-310(4)/310(5) बीएनएस एवं 25(1-B)a/26/35 Arms Act एवं 30(ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

क्या-क्या हुआ बरामद

- सेमी ऑटोमेटिक लोडेड पिस्टल मैगजीन सहित - 1

- देशी कट्टा - 1

- जिंदा कारतूस - 11

- चार चक्का वाहन - 3

- बुलेट मोटरसाइकिल - 1

- कुल नगद - 59,500 रुपए

- अमेरिकन डॉलर - 11 डॉलर

- यूरो - 5 यूरो

- ऑटोमेटिक चाकू - 1

- विदेशी शराब - 3 लीटर

- मोबाइल - 8

गिरफ्तार अपराधकर्मियों के नाम

अपराधियों में गुलशन कुमार (23 वर्ष), अमित कुमार (28 वर्ष), सुमित कुमार (25 वर्ष), सत्तो दास, शोभित कुमार (19 वर्ष), सुनील कुमार (26 वर्ष), मनखुश कुमार (18 वर्ष), विनय कुमार (20 वर्ष) और जीत कुमार (21 वर्ष) शामिल हैं।

आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार, गुलशन कुमार, विनय कुमार उर्फ बबली कुमार, मनखुश कुमार और सुमित कुमार के विरुद्ध पहले से भी रोसड़ा, बिथान और हसनपुर थाना में हत्या, आर्म्स एक्ट, लूट, शराब और मारपीट जैसे कई कांड दर्ज हैं। पुलिस सभी के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है।

छापेमारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी

आपको बता दें कि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार सिंह, पुनि सह थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार, पुअनि सुभाष चंद्र मंडल, पुअनि राहुल कुमार, पुअनि जितेंद्र महतो, पीटीसी राजू कुमार सिंह, रामप्रवेश कुमार, चिंटू कुमार, धीरेंद्र कुमार और अंशु कुमारी सभी रोसड़ा थाना के शामिल थे।

समस्तीपुर से संतोष कुमार ठाकुर की रिपोर्ट