लाखों की हेरोइन के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, असम-त्रिपुरा से लाकर यहां बेचते थे

समस्तीपुर: शाहपुर पटोरी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए हेरोइन तस्करी के एक गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 12.5 लाख रुपये कीमत की 60.35 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है।

समस्तीपुर: शाहपुर पटोरी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए हेरोइन तस्करी के एक गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 12.5 लाख रुपये कीमत की 60.35 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि तस्कर पटोरी या लगुनिया रेलवे स्टेशन पर उतरकर वैशाली के महनार और बिदुपुर जाएंगे। सूचना पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थानाध्यक्ष ने दो टीम बनाईं। लगुनिया स्टेशन के पास ताजपुर-बख्तियारपुर फोरलेन निर्माण स्थल के समीप दो पुरुष और एक महिला को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया।

तलाशी में उनके पास से 5 प्लास्टिक साबुनदानी में बंद हेरोइन मिली। डिब्बा सहित वजन 190 ग्राम था। मौके से 2 एंड्रॉयड और 1 कीपैड मोबाइल भी जब्त किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गणेश कुमार पिता भोला राय, निवासी बिहवारपुर, राकेश कुमार राय पिता कृष्णदेव राय, निवासी नावानगर और पूनम देवी पति राजकुमार ठाकुर, निवासी मथुरापुर, सभी थाना बिदुपुर जिला वैशाली के रूप में हुई है।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे असम और त्रिपुरा से हेरोइन लाकर समस्तीपुर और वैशाली में सूखा नशा के रूप में बेचते थे। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में यह बड़ी सफलता मानी जा रही है।

समस्तीपुर से संतोष कुमार ठाकुर की रिपोर्ट