उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा और विभागीय आय बढ़ाने पर डाकघर का जोर: पवन कुमार सिंह

सहरसा। पोस्टमास्टर जेनरल मुजफ्फरपुर पूर्वी प्रक्षेत्र भागलपुर द्वारा दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे जीएम पवन कुमार सिंह ने गुरुवार को सहरसा प्रधान डाकघर का रूटीन प्रशासनिक निरीक्षण कर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

सहरसा। पोस्टमास्टर जेनरल मुजफ्फरपुर पूर्वी प्रक्षेत्र भागलपुर द्वारा दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे जीएम पवन कुमार सिंह ने गुरुवार को सहरसा प्रधान डाकघर का रूटीन प्रशासनिक निरीक्षण कर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने डाकघर की सुगम कार्यप्रणाली,उत्तम ग्राहक सेवा,विभिन्न योजनाओं के संचालन एवं व्यवसाय वृद्धि की समीक्षा की। 

उन्होंने अधिकारियों व कर्मियों को निर्देश दिया कि आमजन को अधिक से अधिक गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराई जाय एवं विभागीय योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाय। निरीक्षण के बाद पीएमजी ने बताया कि क्षेत्रीय कार्यालय की टीम प्रतिवर्ष होने वाले प्रशासनिक निरीक्षण के तहत सहरसा डिवीजन पहुंची है। इसका उद्देश्य डिवीजन की कार्यप्रणाली का मूल्यांकन करना एवं नियमित अंतराल पर निगरानी रखते सेवाओं को और बेहतर बनाना है।

उन्होंने कहा कि विभाग का मुख्य लक्ष्य ग्राहकों को उत्कृष्ट सेवा प्रदान करना, डाक विभाग के व्यवसाय का विस्तार करना एवं सरकार की विभिन्न सेवाओं को डाकघरों के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना है। इसी उद्देश्य से पिछले दो दिनों में डिवीजन के कई डाककर्मियों से संवाद कर उनके कार्यों की समीक्षा की गयी एवं आवश्यक सुझाव व निर्देश दिया गया है। सहरसा डिवीजन के पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस में देशभर में चौथा स्थान हासिल करने पर उन्होंने डिवीजन के अधीक्षक मनोज कुमार की सराहना की। उन्होंने कहा कि टीम को प्रेरित करने एवं बेहतर नेतृत्व देने का पूरा श्रेय डिवीजनल हेड को जाता है। उनके नेतृत्व में पूरी टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। 

उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले दिनों में सहरसा डिवीजन डाक सेवाओं एवं व्यवसाय वृद्धि के क्षेत्र में और बेहतर उपलब्धियां हासिल करेगा।उन्होने पोस्टमास्टर जेनरल मनोज कुमार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि मनोज कुमार नें अपनी सम्पूर्ण उर्जा का संचार कर विभाग को सराहनीय प्रयास से कार्य कर दिखाया है।जिसके कारण भागलपुर पूर्वी प्रक्षेत्र में कोशी डिवीजन के काम काज में व्यापक सुधार प्रतीत हो रहा है।उन्होंने कहा हर जगह टीम वही रहता है लेकिन अधिकारी की सूझबूझ सें कार्य में निरंतर प्रगति हुई है। 

प्रधान डाकघर में निरीक्षण के लिए पधारे पीएमजी मुजफ्फरपुर पवन कुमार का आगमन पर राष्ट्रीय अल्प बचत अभिकर्ता संघ के जिला अध्यक्ष जे के मिश्रा एवं संघ के जिला सचिव शिव भूषण सिंह के नेतृत्व में बुके देकर स्वागत किया एवं अभिकर्ताऔ की समस्याओं के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर उपाध्यक्ष द्वय श्री मती किरण मिश्रा, फुलेश्वर झा, सहायक सचिव राणा प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष महेश कुमार गुप्ता, रविश कुमार सिन्हा, सुनील कुमार झा, शिवेन्द्र कुमार सिंह, लाखो देवी, सतीश चन्द्र झा, पप्पू झा, अखिलेश कुमार सिंह, अमरेन्द्र कुमार सिंह, कैलाश झा, दया शंकर सिंह उपस्थित रहे।

सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट