सहरसा: कहरा प्रखंड क्षेत्र के उच्च माध्यमिक विद्यालय मोहनपुर में बायोस्टड इंडिया लिमिटेड द्वारा पढ़ाई में सहारा कर्तव्य हमारा के तहत आयोजित बायोजाईम प्रगति छात्रवृत्ति सह किसान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। जिसमें दर्जनों दसवीं के छात्रों ने हिस्सा लिया। जिसमें चयनित 10 मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति के रूप में 3-3 हजार रुपये की राशि से पुरुस्कृत किया गया।
समारोह में क्षेत्र के प्रगतिशील किसानों को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान छात्रों एवं किसानों को खेती में उत्पादन और गुणवत्ता बढ़ाने के लिए जैविक कृषि से जुड़ी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में जानकारी के अनुसार ये तत्व मिट्टी की उर्वरता पौधों की जड़ों व उत्पादक शाखाओं के विकास, पोषक तत्वों के अवशोषण, पौधों को तनाव सहने की क्षमता तथा फसल की वृद्धि और गुणवत्ता में सहायक बताए गए।
कार्यक्रम में किसानों को जैविक खेती और आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य गिरिन्द्र मिश्रा,क्षेत्रीय प्रबंधक प्रमोद कुमार, टीएसएम बैधनाथ कुमार,एमडीओ दिपक कुमार सिंह, स्थानीय वितरक पो चुनचुन सिंह, सहित अन्य उपस्थित रहें।
सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट