छेड़खानी के आरोप में दो मनचलों की जमकर पिटाई, किया पुलिस के हवाले

राज्य के सहरसा जिले से खबर है। यहां छेडखानी के आरोप में स्थानीय लोगों ने दो मनचलों की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद गुस्साएं लोगों ने दोनों युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया।

राज्य के सहरसा जिले से खबर है। यहां छेडखानी के आरोप में स्थानीय लोगों ने दो मनचलों की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद गुस्साएं लोगों ने दोनों युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया। घटना जिले के सौरबाजार क्षेत्र का है।

मिली खबर के अनुसार ये दोनों युवक पिछले कई दिनों से स्कूल से पढ़कर जा रही बच्चियों के साथ छेड़खानी करते थे और उनसे उनका मोबाइल नंबर मांगते थे। इस बात से नाराज होकर बच्चियों ने पूरी जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद बच्चियों के परिजनों से गांव के लोगों के साथ दोनों युवकों को पकड लिया और उनकी जमकर धुनाई कर दी।

धुनाई करने के बाद आक्रोशित लोगों ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी। जानकारी मिलने के बाद डायल 112  की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद लोगों ने दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। डायल 112 की टीम ने दोनों युवक को हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट