प्रत्याशी नीरज कुमार को अस्पताल से मिली छुट्टी, डॉक्टरों ने आराम करने की दी सलाह
21 अक्टूबर 2026, 2:40 PM
सहरसा जिले के सोनवर्षाराज प्रखंड अंतर्गत सरौनी क्षेत्र में 24 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले अखिल भारतीय महंथ संतमत सत्संग के तृतीय वार्षिक महाधिवेशन की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री रत्नेश सादा कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और तैयारियों का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को आयोजन की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। तीन दिवसीय इस महाधिवेशन में कई संत-महात्मा शामिल होकर श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक प्रवचन देंगे। वहीं, कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सहरसा पहुंचकर करेंगे। महाधिवेशन को लेकर आयोजकों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट