दुर्गा पूजा को लेकर महापौर बैन प्रिया ने किया पूजा पंडालों का निरीक्षण

सहरसा : दुर्गा पूजा को लेकर नगर निगम की महापौर बैन प्रिया ने शहर के विभिन्न दुर्गा स्थानों और पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया और नगर निगम के कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। महापौर ने निर्देश दिया कि पूजा पंडालों के आसपास साफ-सफाई दुरुस्त रखी जाए, ताकि श्रद्धालुओं को पूजा के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो। 

महापौर ने कहा- फिलहाल रोशनी की कुछ कमी है, लेकिन दुर्गा स्थानों की ओर से भी लाइट की व्यवस्था की जा रही है

वहीं, पूजा स्थलों पर लाइट की कमी को लेकर महापौर ने कहा कि फिलहाल रोशनी की कुछ कमी है, लेकिन दुर्गा स्थानों की ओर से भी लाइट की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने बताया कि नगर निगम की ओर से दीपावली के समय लाइट उपलब्ध होने पर उसे भी लगाया जाएगा। महापौर ने पूजा के दौरान बेहतर साफ-सफाई और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए संबंधित कर्मियों को निर्देशित किया।

सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट