राज्य के सहरसा जिले से बडी खबर है। यहां एक ट्रेन में आग लगने की खबर है। ट्रेन में आग लगने की खबर सामने आते ही महकमें में हडकंप मच गया। आग लगने की खबर मिलते ही दमकल के वाहनों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और कडी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
मिली जानकारी के अनुसार सहरसा जिले के सहरसा-मानसी रेलखंड पर तब अफरातफरी मच गयी, जब सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर समस्तीपुर–सहरसा पैसेंजर डेमू ट्रेन के इंजन में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि सभी यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इंजन में अचानक आग लगने से देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इंजन से उठती ऊंची-ऊंची लपटों और धुएं को देखकर यात्रियों में हड़कंप मच गया। रेलवे कर्मियों ने तत्काल ट्रेन को खाली कराया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
इधर घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। करीब दो घंटे से अधिक समय तक दमकल कर्मी आग पर काबू पाने में जुटे रहे। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। रेलवे के अधिकारी पूरे मामले की जांच में जुट गए हैं। घटना के बाद से अभी तक किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। अब रेल प्रशासन आग लगने की वजह को जानने में जुट गया है। घटना क्यों और कैसे घटी, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।
सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट