महाकाल बाबा जालंधर नाथ मंदिर में हुई एक चमत्कारी घटना

सौर बाजार प्रखंड के गम्हरिया रामपुर पंचायत के आरण एवं बरदाहा सीमा से सटे तिलावते नदी के तट पर रामपुर गांव में अवस्थित मिथिला के महाकाल कहे जाने वाले स्वयंभू अंकुरित शिवलिंग बाबा जालंधर नाथ धाम मंदिर के गर्भ गृह मे अद्भुत चमत्कार देखने को मिला।

सहरसा:  सौर बाजार प्रखंड के गम्हरिया रामपुर पंचायत के आरण एवं बरदाहा सीमा से सटे तिलावते नदी के तट पर रामपुर गांव में अवस्थित मिथिला के महाकाल कहे जाने वाले स्वयंभू अंकुरित शिवलिंग बाबा जालंधर नाथ धाम मंदिर के गर्भ गृह में अद्भुत चमत्कार देखने को मिला। प्रत्येक दिन की तरह पुजारी गौरीशंकर ठाकुर दिन के 2 बजे बाबा मंदिर का पट बंद कर घर खाने को चले गए, पूरा मंदिर सीसीटीवी कैमरे से लैस है, जो वाई फाई के माध्यम से मंदिर पुजारी सहित बाबा जालंधर नाथ सेवा समिति के सदस्यों के मोबाइल से भी जुड़ा हुआ है। 

लोगों सहित मंदिर पुजारी ने बाबा मंदिर के गर्भ गृह में लगे कैमरे के फुटेज में  देखा कि एक दिव्य रौशनी बाबा के शिवलिंग सहित नाग के ऊपर चारों  और परिक्रमा कर रही है। मोबाइल पर यह फुटेज देखते के बाद बात चारों और फैल गई, लोग वहां उस दिव्य रौशनी को देखने पहुंचे।  जहां कुछ लोगों ने अपनी आंखों से भी देखा, कुछ देर बाद वह रौशनी अपने आप विलुप्त हो गयी। सीसीटीवी कैमरे का वीडियो फुटेज सेव करके रख दिया गया है। अब इसमें कितनी सच्चाई है यह तो जांच का विषय है। लेकिन लोग इसे महाकाल बाबा जालंधर नाथ का चमत्कार समझ रहे हैं। फिलहाल इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट