सहरसा: भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) सीपीएम राज्य सचिव मंडल सदस्य सह सहरसा जिला सचिव कामरेड रणधीर यादव ने किसानों की खेती पर चौतरफा हमला का जिक्र करते हुए कहा कि धान की खेती वर्षा अभाव में कमजोर पड़ा और उपज भी कम हुआ। बावजूद किसान धान की फसल तैयार कर रबि फसल गेंहू मक्का तेलहन दलहन की बुआई हेतु धान बेचना चाहता है। परन्तु पैक्स सरकार की गलत नीतियों के चलते धान नहीं खरीद रहा है।
किसान औने-पौने दाम में लोकल व्यापारी के हाथ धान बेचने पर मजबूर है। ऊपर से खाद की कीमत आसमान के ऊपर चला गया है। आसमानी दामों पर भी किसानों को सरकारी रेट पर खाद बीज कीटनाशक दवाएं उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। डीएपी खाद 2300 रुपए से अधिक दामों पर 45 किलो का पाकेट, मक्का का बीज 750 रुपए प्रति किलो, गेहूं का बीज 80 से 90 रुपए प्रति किलो, मंहगी डीजल के चलते 2000 रुपए से ज्यादा प्रति बिगहा एक जोत, कुल मिलाकर खेती में आर्थिक मार से त्रस्त किसान बिन पानी मछली की तरह छटपटा रहा है।
न उपज का लागत मूल्य न सही दर पर सही खाद बीज किसान बेचारा बन अपनी बदहाली पर आंसू बहाने को मजबूर हैं। और दलाल बिचौलिया खाद बीज कीटनाशक दवाएं दुकानदार का पौ बारह है। ऐसी भयावह स्थिति में किसान को देखने वाला कोई नहीं है।
सीपीएम जिला सचिव कामरेड रणधीर यादव ने सरकार से मांग करते कहा कि अविलंब पैक्स से किसानों का धान क्रय करवा कर और 24 घंटे के अन्दर उचित मूल्य का भुगतान करवाया जाय तथा सही खाद बीज कीटनाशक दवाएं उचित मूल्य पर किसानों को उपलब्ध कराई जाय। ताकि किसानों का स समय खेती हो सकें। सरकार और प्रशासन अगर उपयुक्त गंभीर बातों पर ध्यान देते उचित कार्रवाई नहीं करती है तो सीपीएम जल्द किसानों के साथ सड़क पर संघर्ष के लिए उतरेगी। और सारी जवाबदेही सरकार व प्रशासन की होगी।
सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट