खोया फोन मिला तो खिल उठे चेहरे, ऑपरेशन मुस्कान में 651 मोबाइल बरामद

गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी को लेकर सहरसा पुलिस का ‘ऑपरेशन मुस्कान’ लगातार जारी है। अभियान के तहत पुलिस ने अब तक 651 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक धारकों को सौंप दिया है।

गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी को लेकर सहरसा पुलिस का ‘ऑपरेशन मुस्कान’ लगातार जारी है। अभियान के तहत पुलिस ने अब तक 651 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक धारकों को सौंप दिया है। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 16 लाख 39 हजार रुपये बताई गई है। ऑपरेशन मुस्कान के फेज-10 में पुलिस ने 123 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 25 लाख 29 हजार 558 रुपये है। 

पुलिस केंद्र सहरसा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बरामद मोबाइल उनके वास्तविक धारकों को सौंपे गए। पुलिस के अनुसार, अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दर्ज गुम या चोरी हुए मोबाइल से संबंधित सनहा और प्राथमिकी के आधार पर तकनीकी अनुसंधान करते हुए मोबाइल बरामद किए गए। अभियान में बेहतर प्रदर्शन करने वाले पुलिस पदाधिकारियों को भी चिन्हित किया गया है। 

सहरसा पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल गुम या चोरी होने पर तत्काल नजदीकी थाना में सूचना दें और CEIR पोर्टल के माध्यम से भी ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराएं। पुलिस ने कहा कि आम लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

 सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट