होटल के रेस्टोरेंट कैप्टन की चाकू मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
25 अक्टूबर 2026, 11:01 AM
बड़ी खबर बिहार के सहरसा से आ रही है। शिक्षा विभाग, सहरसा के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (योजना एवं लेखा) अजीत अमर हरिजन के कई ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की टीम ने छापेमारी की है। जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप से जुड़े मामले में की जा रही है।
आर्थिक अपराध इकाई की टीम अलग-अलग स्थानों पर दस्तावेजों और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों की जांच में जुटी हुई है। फिलहाल छापेमारी की कार्रवाई जारी है। टीम द्वारा बरामदगी और जांच से जुड़ी विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। इस मामले में आर्थिक अपराध इकाई की ओर से आधिकारिक जानकारी मिलने के बाद और भी महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।
सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट