विकास व व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर नित्यानंद राय से मिले जिला व्यापार संघ के अध्यक्ष अर्जुन चौधरी

जिला व्यापार संघ, सहरसा के अध्यक्ष अर्जुन चौधरी ने दरभंगा एयरपोर्ट के वीआईपी लाउंज में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय से मुलाकात की।

सहरसा : जिला व्यापार संघ, सहरसा के अध्यक्ष अर्जुन चौधरी ने दरभंगा एयरपोर्ट के वीआईपी लाउंज में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय से मुलाकात की। केंद्रीय मंत्री के दिल्ली रवाना होने से पूर्व हुई इस मुलाकात में सहरसा के सर्वांगीण विकास, स्थानीय व्यापारियों की सुरक्षा और उनके व्यापारिक हितों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। 

अर्जुन चौधरी ने केंद्रीय मंत्री को सहरसा के वर्तमान व्यापारिक परिदृश्य और व्यापारियों के समक्ष आ रही समस्याओं से अवगत कराया

इस दौरान अर्जुन चौधरी ने केंद्रीय मंत्री को सहरसा के वर्तमान व्यापारिक परिदृश्य और व्यापारियों के समक्ष आ रही समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने व्यापारियों की सुरक्षा, सम्मान और व्यवसाय के अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर भी चर्चा की। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना और सहरसा के विकास एवं व्यापारियों के हितों को लेकर हरसंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। मुलाकात के बाद जिला व्यापार संघ के अध्यक्ष अर्जुन चौधरी ने कहा कि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के साथ सहरसा से दरभंगा एयरपोर्ट तक साथ रहने का अवसर मिला। 

सहरसा के सर्वांगीण विकास तथा व्यापारियों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर सकारात्मक बातचीत हुई

इस दौरान सहरसा के सर्वांगीण विकास तथा व्यापारियों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर सकारात्मक बातचीत हुई। उन्होंने कहा कि सहरसा के विकास और व्यापारी भाइयों के हितों की रक्षा के लिए उनका प्रयास निरंतर जारी रहेगा। इस अवसर पर भाजपा नेता मेजर डॉ. गौतम कुमार, सिद्धार्थ सिंह सिद्धू एवं मनीष चौपाल भी विशेष रूप से उपस्थित थे। इस मुलाकात के बाद स्थानीय व्यापारिक जगत में चर्चा का माहौल है। व्यापारियों को उम्मीद है कि केंद्रीय मंत्री के समक्ष उठाए गए मुद्दों पर सकारात्मक पहल होगी और सहरसा के विकास के साथ-साथ व्यापारियों की सुरक्षा एवं सुविधाओं को लेकर भी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट