अवैध पटाखों के खिलाफ प्रशासन की छापेमारी, भारी मात्रा में पटाखे बरामद

सहरसा के शंकर चौक पर पटाखे की दुकान में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान भारी मात्रा में अवैध पटाखे बरामद होने की सूचना है। सदर एसडीपीओ पंकज कुमार सिंह भी पुलिस बल के साथ मौजूद दिखे।

सहरसा : सहरसा के शंकर चौक पर पटाखे की दुकान में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान भारी मात्रा में अवैध पटाखे बरामद होने की सूचना है। सदर एसडीपीओ पंकज कुमार सिंह भी पुलिस बल के साथ मौजूद दिखे।

दुकानदार के गोदाम पर भी छापेमारी की गई है

सूत्रों के अनुसार, दुकानदार के गोदाम पर भी छापेमारी की गई है। दीपावली के मद्देनजर अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री पर रोक लगाने को लेकर प्रशासन की इस कार्रवाई से पटाखा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। फिलहाल, बरामद पटाखों की मात्रा और आगे की कार्रवाई को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट