पटना। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शुक्रवार को वैशाली जाएंगे। वहां वे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगामी प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री के संशोधित दैनिक कार्यक्रम के अनुसार, वे दोपहर 12 बजे वैशाली के नवनिर्मित हेलीपैड पहुंचेंगे और दोपहर 1 बजे पटना के लिए रवाना होंगे। शाम में वे राजस्व एवं भूमि सुधार और उच्च शिक्षा विभाग की प्रस्तुतियों में शामिल होंगे। इसके बाद एग्री स्टैक की बैठक होगी।
सुबह 11:40 बजे पटना से वैशाली के लिए भरेंगे उड़ान
मुख्यमंत्री सुबह 11:30 बजे लोक सेवक आवास से सड़क मार्ग से पटना के स्टेट हैंगर के लिए प्रस्थान करेंगे। सुबह 11:40 बजे स्टेट हैंगर पहुंचने के बाद वे हेलीकॉप्टर से वैशाली के नवनिर्मित हेलीपैड के लिए रवाना होंगे। दोपहर 12 बजे वहां पहुंचकर वे केंद्रीय गृह मंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम से जुड़ी तैयारियों का निरीक्षण करेंगे।
दोपहर 1:30 बजे लोक सेवक आवास लौटेंगे
मुख्यमंत्री दोपहर 1 बजे वैशाली के नवनिर्मित हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा पटना के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 1:20 बजे पटना के स्टेट हैंगर पहुंचने के बाद वे सड़क मार्ग से लोक सेवक आवास जाएंगे। उनका दोपहर 1:30 बजे आवास पहुंचने का कार्यक्रम है।
शाम 5 बजे विभागीय प्रस्तुतियां, 5:30 बजे एग्री स्टैक की बैठक
शाम 5 बजे लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ में मुख्यमंत्री विभागीय प्रस्तुतियों में शामिल होंगे। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ‘New LA Provision’ पर प्रस्तुति देगा। उच्च शिक्षा विभाग ‘LA of Vikramsheela University’ पर प्रस्तुति देगा। इसके बाद शाम 5:30 बजे ‘संकल्प’ में ही मुख्यमंत्री एग्री स्टैक (Agri Stack) की बैठक में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का दैनिक कार्यक्रम ::
दिनांक 27.11.2026 (शुक्रवार) (संशोधित)
| 11.30 बजे पूर्वाह्न | लोक सेवक आवास से स्टेट हैंगर, पटना के लिए प्रस्थान। -सड़क मार्ग द्वारा। |
| 11.40 बजे पूर्वाह्न | स्टेट हैंगर, पटना आगमन एवं नवनिर्मित हेलीपैड, वैशाली के लिए प्रस्थान। | हेलीकॉप्टर द्वारा। |
| 12.00 बजे मध्याह्न | नवनिर्मित हेलीपैड, वैशाली आगमन एवं माननीय केंद्रीय गृह मंत्री, भारत सरकार के आगामी प्रस्तावित कार्यक्रम से संबंधित तैयारियों का निरीक्षण कार्यक्रम में भाग लेना। | वैशाली।
| 01.00 बजे अपराह्न | नवनिर्मित हेलीपैड, वैशाली से स्टेट हैंगर, पटना के लिए प्रस्थान। | हेलीकॉप्टर द्वारा। |
| 01.20 बजे अपराह्न | स्टेट हैंगर, पटना आगमन एवं लोक सेवक आवास के लिए प्रस्थान। | सड़क मार्ग द्वारा। |
| 01.30 बजे अपराह्न | लोक सेवक आवास आगमन।
| 05.00 बजे अपराह्न | राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा "New LA Provision" तथा उच्च शिक्षा विभाग द्वारा "LA of Vikramsheela University" का पीपीटीपीटीओ कार्यक्रम में भाग लेना। | संकल्प, लोक सेवक आवास। |
| 05.30 बजे अपराह्न | Agri Stack की बैठक। | संकल्प, लोक सेवक आवास। |