मौसम की सेहत में थोडा हुआ सुधार, अगले दो से तीन दिनों राज्य में गिर सकता है तापमान

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
Updated at : Jun 30, 2026, 2:03:00 PM

लंबे वक्त से तपिश और उष्ण लहर की मार से त्रस्त राज्य के लिए को अगले दो से तीन दिनों में कुछ राहत मिल सकती है। मौसम विभाग द्वारा पूर्वानुमान जताया गया है कि राज्य के अधिकांश इलाकों में अगले दो से तीन दिनों में तापमान में गिरावट हो सकती है। पिछले चौबिस घंटे में राज्य के मौसम में थोडा बहुत बदलाव देखने को मिला है।

मौसम विभाग द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार विगत 24 घंटों के दौरान राज्य के दरभंगा, मुजफ्फरपुर एवं वैशाली जिलों मे भारी वर्षा दर्ज की गयी, जबकि राज्य के अधिकांश स्थानों मे हल्के से मध्यम स्तर की वर्षा दर्ज की गई। सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान  38.1°C शेखपुरा में दर्ज किया गया। वहीं राज्य का अधिकतम तापमान 29.6 – 38.1°C के बीच रहा। जबकि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के अनेक स्थानों के अधिकतम तापमान में 2-5°C की गिरावट दर्ज की गई। सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.4°C औरंगाबाद में दर्ज किया गया। वहीं राज्य का न्यूनतम तापमान 20.4  – 29.9 °C के बीच रहा। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के अनेक स्थानों के न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं दर्ज किया गया। राज्य के समस्तीपुर जिले मे 63 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवा दर्ज की गई। 

पिछले 24 घंटे में राज्य में सरैया में 101.8, वैशाली में 85.6, रेवाघाट में 85.2, कुढनी में 80.6, हायाघाट में 65.3, लखीसराय में 60.2, भगवानपुर में 60.2, खैरा में 58.8, पूसा में 56.2, मसरख में 52.0, मुसहरी में 51.6, जमुई में 50.4, पतराहीबेलसर में 50.4, सिसवन में 49.2, बंदरा में 47.4, बिस्फी में 45.4, तरैया में 45.2, तिलौथू में 44.6, चानन में 42.4, सोनो में 42.4, शिवजीनगर में 42.2, लालगंज में 41.2, ढाका 40.6, बिरौल में 40.0, शंभूगंज 38.6 और नौहट्टा में 38.2 मिमी बारिश दर्ज की गयी। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 3–4 दिनों के दौरान राज्य के अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान में 3–5°C की गिरावट हो सकती है जबकि अगले 3–4 दिनों के दौरान राज्य के अनेक स्थानों के न्यूनतम तापमान में 1–3°C की गिरावट होने की संभावना है।