पटना : पटना के बापू सभागार में ‘DAV United Festival -2026’ का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुभारंभ किया। सीएम सम्राट के साथ डिप्टी सीएम बिजेंद्र प्रसाद यादव, पूर्व राज्यपाल व भाजपा नेता गंगा प्रसाद चौरसिया, जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा और विधायक संजीव चौरसिया सहित कई बड़े लोग मौजूद थे।
बिहार के सभी 40 पुलिस जिलों में DAV विद्यालयों की स्थापना पर जोर दिया। इसके लिए राज्य सरकार हरसंभव सहयोग करेगी - मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस अवसर पर बिहार के सभी 40 पुलिस जिलों में डीएवी विद्यालयों की स्थापना पर जोर दिया। इसके लिए राज्य सरकार हरसंभव सहयोग करेगी। बिहार के बच्चों को अपने ही प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराना हमारी सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प है कि शिक्षित बिहार, समृद्ध बिहार, विकसित बिहार बने।