शिक्षक ट्रांसफर: आया बडा अपडेट, शिक्षा विभाग ने दी अहम जानकारी

राज्य में शिक्षा विभाग के द्वारा शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर जो पहल की गयी है, उसमें बडा अपडेट सामने आया है। शिक्षा विभाग द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार शिक्षकों के समायोजन/समानुपातीकरण की जो प्रक्रिया शुरू की गई है, वह ऐच्छिक है।

राज्य में शिक्षा विभाग के द्वारा शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर जो पहल की गयी है, उसमें बडा अपडेट सामने आया है। शिक्षा विभाग द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार शिक्षकों के समायोजन/समानुपातीकरण की जो प्रक्रिया शुरू की गई है, वह ऐच्छिक है। विभाग द्वारा यह जानकारी शुक्रवार को दी गयी।

विभाग द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार इस प्रक्रिया के तहत शिक्षक कम से कम एक स्कूल और अधिकतम 30 विद्यालयों का विकल्प चुन सकते हैं। शिक्षकों द्वारा जिन विद्यालयों का विकल्प चुना जाएगा, उसी विद्यालय में तबादला होगा। किसी भी शिक्षक का तबादला दिए गए विकल्प के अलावा दूसरे विद्यालय में नहीं होगा।

यह भी जानकारी दी गयी है कि गत 29 जुलाई से पोर्टल खुल चुका है। दो दिनों में अबतक 14796 अधिशेष (सरप्लस) शिक्षक ऑनलाइन आवेदन कर चुके हैं। 7795 अधिशेष शिक्षकों ने आवेदन कर उसे सुरक्षित रखा है। पोर्टल पर अंतिम रूप से सबमिट नहीं किया है। इस प्रकार दो दिनों में कुल 22591 अधिशेष शिक्षक आवेदन प्रक्रिया से जुड़ चुके हैं। पारस्परिक स्थानांतरण (म्यूचुअल ट्रांसफर) के लिए बीते दो दिनों में 2142 शिक्षकों ने आवेदन किया है।

शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षकों के आवेदन में हो रही असुविधा को दूर करने के लिए कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की ओर से दो टॉल फ्री हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। ये नंबर 14417 और 18003454417 हैं। इसके अलावा ई-शिक्षाकोष का हेल्पडेस्क नंबर भी जारी किया गया है। जिसके नंबर 9523300520 और 9430820499 हैं।