राजधानी में सनसनी, कार के अंदर ला*श, अब जांच में जुटी पुलिस

राजधानी में सनसनी, कार के अंदर ला*श, अब जांच में जुटी पुलिस

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
Updated at : Jun 22, 2026, 11:42:00 AM

राजधानी के गर्दनीबाग इलाके में तब सनसनी फैल गयी, जब एक कार के अंदर लाश बरामद किया गया। सूचना मिलते हुए स्थानीय पुलिस हरकत में आयी और मामले की पूरी तहकीकात में जुट गयी। घटना रविवार की रात की बतायी जा रही है। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार राजधानी के गर्दनीबाग थाना अंतर्गत रोड नंबर 1 में रविवार की शाम एक कार के अंदर एक शव मिलने की खबर सामने आयी। खबर मिलते ही इलाके में हडकंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंचे और उसने जांच शुरू कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार शव की पहचान रवि रमन यादव के रूप में हुई है। मृतक मूल रूप से पड़ोसी राज्य झारखंड के बोकारो का निवासी था और पेशे से चालक था। वह सचिवालय के एक अधिकारी की गाड़ी को चलाता था। रवि गर्दनीबाग में ही रहता था। हालांकि यह भी खबर सामने आयी कि मृतक के शरीर पर झुलसने के निशान हैं। जिसके बाद परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंका जतायी है। परिजनों का आरोप है कि रवि की हत्या की गयी है। मृतक के भाई के अनुसार रवि, संडे की सुबह किसी की कॉल आने के बाद घर से निकला था लेकिन उसके बाद से वापस नहीं लौटा।  मृतक किराये पर भी वाहन को चलाता था। उधर जानकारी मिलने के बाद हरकत में आई पुलिस ने गाड़ी के नंबर के आधार पर मालिक की पहचान की और पूरे मामले की जानकारी ली

वही इस बारे में सचिवालय डीएसपी अनु कुमारी ने बताया कि गर्दनीबाग थाने को सूचना मिली थी कि एक नंबर रोड में एक गाड़ी में शव बरामद किया गया है। सत्यापन किया गया और त्वरित कार्रवाई की गई है। स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची थी। घटना स्थल को सुरक्षित किया गया था। कार के अंदर एक बॉडी को पाया गया है। पहली नजर में ऐसा लग रहा है कि वह एक ड्राइवर है, जो दिन में अपने मालिक से ही गाड़ी लेकर निकला था। एफएलएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया था। शरीर को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। जो भी तथ्य आगे आएंगे, उसके बारे में जानकारी दी जाएगी।