राजस्व न्यायालय का लोकार्पण, विधान परिषद के शपथ ग्रहण में भी होंगे शामिल, सीएम सम्राट चौधरी का बिजी शेड्यूल

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ में वर्चुअल राजस्व न्यायालय के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे बिहार विधान परिषद के नव-निर्वाचित सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेंगे।

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ में वर्चुअल राजस्व न्यायालय के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे बिहार विधान परिषद के नव-निर्वाचित सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेंगे। शाम 5 बजे मुख्यमंत्री पांच विभागों की प्रस्तुतियों में शामिल होंगे।

जारी कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री दोपहर 12:20 बजे लोक सेवक आवास से सड़क मार्ग से रवाना होंगे। वे दोपहर 12:30 बजे बिहार विधान परिषद के उप भवन स्थित सभागार पहुंचेंगे, जहां शपथ ग्रहण समारोह होगा। मुख्यमंत्री दोपहर 1 बजे कार्यक्रम स्थल से रवाना होंगे और 1:05 बजे लोक सेवक आवास लौटेंगे।

शाम 5 बजे पांच विभाग देंगे प्रस्तुति

लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ में खनन विभाग ‘बिहार खनिज नियमावली’, विधि विभाग ‘बिहार वाद प्रतिकार योजना’ और परिवहन विभाग ‘चालन वाहन पॉलिसी’ पर प्रस्तुति देगा। खेल विभाग प्रतियोगिताओं के लिए खेल संघों को धनराशि देने के विषय पर और सामान्य प्रशासन विभाग ‘न्यू एक्जीक्यूशन एप’ पर प्रस्तुति देगा।

सम्राट चौधरी, मुख्यमंत्री, बिहार का दैनिक कार्यक्रम : 

11.00 बजे पूर्वाह्न –वर्चुअल राजस्व न्यायालय का लोकार्पण कार्यक्रम में भाग लेना। स्थान: संकल्प, लोक सेवक आवास।

12.20 बजे अपराह्न –लोक सेवक आवास से बिहार विधान परिषद के उप भवन स्थित सभागार के लिए प्रस्थान। मार्ग: सड़क मार्ग द्वारा।

12.30 बजे अपराह्न –बिहार विधान परिषद के उप भवन स्थित सभागार आगमन एवं नव-निर्वाचित माननीय सदस्यगण के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेना। स्थान: बिहार विधान परिषद।

01.00 बजे अपराह्न –कार्यक्रम स्थल से लोक सेवक आवास के लिए प्रस्थान। मार्ग: सड़क मार्ग द्वारा।

01.05 बजे अपराह्न –लोक सेवक आवास आगमन।

05.00 बजे अपराह्न –पीपीटीटी खनन विभाग द्वारा “बिहार खनिज नियमावली”, विधि विभाग द्वारा “बिहार वाद प्रतिकार योजना”, परिवहन विभाग द्वारा “चालन वाहन पॉलिसी”, खेल विभाग द्वारा “प्रतियोगिताओं के लिए खेल संघों को धनराशि देने” तथा सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा “न्यू एक्जीक्यूशन एप” पर प्रस्तुति कार्यक्रम में भाग लेना।

स्थान: संकल्प, लोक सेवक आवास।