पटना: पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर हरभजन सिंह इटीओ राजधानी पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया।
मिली खबर के अनुसार पंजाब के कैबिनेट और PWD मंत्री हरभजन सिंह ETO का राजधानी के एक होटल में पहुंचे। जहां उनका भव्य स्वागत लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के वरिष्ठ नेता विनय सिंह और उनके सहयोगियों ने किया। विनय सिंह के साथ अरूण सिंह और उनके सहयोगियों ने मंत्री का स्वागत किया। इन्होंने अंगवस्त्र, फूलों का गुलदस्ता और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गयास्वागत के बाद मंत्री हरभजन सिंह इटीओ भाव विभोर दिखे।
आतिथ्य को स्वीकार करने के बाद मंत्री के सम्मान में एक विशेष रात्रि भोज का आयोजन किया गया, जिसमें दोनों पक्षों के कई लोग शामिल हुए। स्वागत समारोह और रात्रि भोज के दौरान पंजाब और बिहार के बीच सांस्कृतिक, सामाजिक और विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अनौपचारिक व सकारात्मक बातचीत हुई।
मंत्री हरभजन सिंह ETO ने बिहार की धरती पर मिले इस अपार प्रेम, सम्मान और पारम्परिक आतिथ्य सत्कार के लिए विनय सिंह और सभी सहयोगियों के प्रति दिल से आभार व्यक्त किया।