राजधानी में अलर्ट पर पुलिस, सीएम आवास को बम से उडाने की मिली धमकी

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
Updated at : Jul 21, 2026, 3:01:00 PM

राजधानी से बडी खबर है। यहां सीएम ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी मिलने के बाद पुलिस महकमें में हडकंप मचा हुआ है। सीएम आवास के अलावा दानापुर कैंट स्थित आर्मी स्कूल के अलावा रेडियंट स्कूल, चांदमारी रोड दानापुर स्थित डीपीएस सीनियर और जूनियर स्कूल को भी बम से उडाने की धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि धमकी भरे ईमेल केा खालिस्तान समर्थक ने भेजा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। एटीएस को जांच की जिम्मेदारी दी गयी है। स्कूल से छात्रों को छुट्टी दे दी गयी है जबकि अन्य जगहों पर सर्च ऑपरेशन चल रहा है।


खबर अपडेट हो रही है.....