बिहार सरकार ने सोमवार देर रात बड़े स्तर पर आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। सम्राट सरकार ने कई आईएएस अधिकारियों की ट्रांसफर पोस्टिंग की है। ग्रामीण विकास, गृह, वित्त, निगरानी, मद्यनिषेध उत्पाद एवं निबंधन, समाज कल्याण, पीएचइडी और शिक्षा विभाग में नए सचिव की तैनाती हुई है। वहीं इस बीच राजधानी पटना से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पटना के आईजी जितेंद्र राणा का ट्रांसफर होने जा रहा है। उनकी जगह मनोज कुमार पटना के नए आईजी बन सकते हैं। आईजी विकास वैभव को पुलिस मुख्यालय, पटना बुलाया जा रहा है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पटना के आईजी जितेंद्र राणा का तबादला होने जा रहा है। उनको दरभंगा भेजा जा रहा है। जितेंद्र राणा की जगह मनोज कुमार पटना के नए आईजी बन सकते हैं। वहीं मगध रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IG) विकास वैभव का भी ट्रांसफर हो रहा है। विकास वैभव को पुलिस मुख्यालय, पटना बुलाया जा रहा है।
वहीं सम्राट सरकार ने सीनियर आईएएस अधिकारियों के बाद 18 सीनियर आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। कई जिलों के एसपी बदल गए हैं। गृह विभाग विभाग की तरफ से तबादले की अधिसूचना जारी कर दी गई है। AK 47 फायरिंग मामले में सीवान एसपी को भी हटाया गया है। सीवान के SP पूरण झा का ट्रांसफर कर दिया गया है। उन्हें पटना स्थित पुलिस मुख्यालय भेजा गया है। वहीं हृदय कांत को नालंदा का नया SP बनाया गया है। विनीत कुमार का सारण से तबादला कर उन्हें पुलिस अधीक्षक, आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) की जिम्मेदारी दी गई है। रौशन कुमार को सारण का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
बता दें कि बिहार सरकार ने सोमवार देर रात बड़े स्तर पर आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। सरकार ने कई आईएएस अधिकारियों की ट्रांसफर पोस्टिंग की है। ग्रामीण विकास, गृह, वित्त, निगरानी, मद्यनिषेध उत्पाद एवं निबंधन, समाज कल्याण, पीएचइडी और शिक्षा विभाग में नए सचिव की तैनाती हुई है। वहीं कई जिलों के डीएम बदले गए हैं। निदेशक खान मनेश कुमार मीणा को भोजपुर का डीएम बनाया गया है। सीतामढ़ी के डीएम रिची पांडेय को बेगूसराय का डीएम नियुक्त किया गया है। नगर विकास एवं आवास विभाग के अपर सचिव विजय प्रकाश मीणा को सिवान का डीएम बनाया गया है।
भोजपुर के डीएम तनय सुल्तानिया को सीतामढ़ी का डीएम बनाया गया है। बिहार राज्य भवन निर्माण निगम के निदेशक कुमार अनुराग को कैमूर का डीएम नियुक्त किया गया है। इस प्रशासनिक फेरबदल के साथ भोजपुर, बेगूसराय, सीतामढ़ी, सिवान और कैमूर जिलों में नए जिलाधिकारी पदभार संभालेंगे।