पटना: सेंटर फॉर रीडरशिप डेवलपमेंट (सीआरडी) द्वारा आयोजित पटना पुस्तक मेला 4-15 दिसम्बर, 2026 गाँधी मैदान में होने जा रहा है. भूमि पूजन के साथ ही आज से गांधी मैदान में इस लोकउत्सव के पंडाल का निर्माण शुरू हो गया है. इस बार की थीम है- जॉय ऑफ़ रीडिंग, बियोंड बुक्स. 42 वर्षों से लगनेवाला पटना पुस्तक मेला इस बार बिहार गीत के रचयेता, लोककवि श्री सत्यनारायण को समर्पित होगा. यह जानकारी सीआरडी पटना पुस्तक मेला के अध्यक्ष एवं चर्चित साहित्यकार रत्नेश्वर ने दी.
पटना पुस्तक मेला में इस बार पाँच सौ से भी अधिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जाएंगे. जिसमें लगभग छः हजार विशेषज्ञ, प्रतिभागी, कलाकार, अतिथि आदि भाग लेंगे. इनमें बुक गाइड, चिड्डियों, शब्दांकुर, काव्यकथा, यूथ पोडियम, हुनर, कवि सम्मलेन, ज्ञान-रोजगार, युवा स्वर, स्वास्थ्य-संवाद, नयी किताब, सिनेमा-उनेमा, कला दीर्घा, जनसंवाद, कथा पाटलिपुत्र, नुक्कड़ के रंग, कोचिंग मास्टर, स्कूल उत्सव, स्वाद विहार सहित दो दिनों तक बिहार संवादी आदि प्रमुख कार्यक्रम होंगे.
इस बार पटना पुस्तक मेला में बुक गाईड कार्यक्रम रखा गया है. संभवतः दुनिया में पहली बार किसी सांस्कृतिक-शैक्षिक आयोजन में गाईड होंगे. आनंद कुमार के संयोजन में ये बुक गाईड रील बनाने वाले से लेकर स्कूल, कॉलेज, अन्य संस्थान और आम पाठकों को कितार्बो-लेखकों के बारे में गाईड करेंगे. किस स्टॉल पर किस प्रकाशक और किस लेखक की किताब है? किताब में क्या खास है? इस बार किस प्रकाशक की कौन-सी नई किताब आयी है? कौन-सी किताब कहाँ मिलेगी? किस लेखक से आप सीधा संवाद कर सकते हैं? किस लेखक का उनकी किताब पर औटोग्राफ ले सकते हैं? जैसे आप पर्यटन स्थल पर एक गाईड से उस स्थान की विशेषता जानते हैं, उसी तरह पुस्तक मेला में आये प्रकाशकों की किताबों-लेखकों की विशेषता पुस्तक प्रेमी जान पाएंगे.
इस बार युवाओं को ध्यान में रखकर 'शब्दांकुर' कार्यक्रम रखा गया है. इसके अंतर्गत युवा अपनी कविता, कहानी, व्यंग्य रचनाएँ सुनाएँगे. इनमें से चुने हुए रचनाकार को शब्दांकुर पुरस्कार दिया जाएगा. इस चुनाव प्रक्रिया में तीन जज होंगे और साथ ही ऑडिएंस पोल भी होगा.
इस बार युवाओं के लिए विशेष कार्यक्रम चिड्डियाँ रखा गया है. डॉ. विमलेन्दु से सुनी जाएँगी कुछ मशहूर चिड्डियों और शहर के युवक-युवतियाँ पढ़ेंगे वो चिट्ठियाँ जिनका असर उनपर हुआ या वो चिट्ठियों, जो उन्होंने लिखीं लेकिन किसी पते पर भेज नहीं पाये.
डॉ. वरुण के संयोजन में यूथ पोडियम कार्यक्रम होगा. इसमें देश दुनिया की बातें होंगी, युवाओं के साथ. इसके अंतर्गत राजनीति, कला, साहित्य, संस्कृति तथा गतिशील परिवेश में युवा स्मिता के बहुआयामी सरोकारों पर अत्यंत गहन, विचारोत्तेजक और सारगर्भित संवाद होगा.
स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए हुनर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. अंजनी धर के संयोजन में प्रत्येक दिन विविध प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएँगी. इन प्रतियोगिताओं में कहानीकार, माइम शो, वेस्ट क्राफ्ट, सेल्फी चैलेंज, कलर लस्ट, ब्रेन ड्रेन, जैम गेम आदि प्रमुख हैं. इसमें 70 से भी अधिक स्कूलों के लगभग चार हजार बच्चों के भाग लेने की संभावना है.
सिनेमा-उनेमा फिल्म फेस्टिवल में इस बार सिनेमा-उनेमा शिखर सम्मान शुरू किया जा रहा है. इस बार चर्चित सिने कलाकार राजेश कुमार को सिनेमा-उनेमा शिखर सम्मान दिया जाएगा. कुमार रविकांत के संयोजन में प्रत्येक दिन शार्ट फिल्म दिखाई जाएगी. प्रत्येक दिन फिल्म के विविध विषयों पर संवाद होगा. जिसमें देश भर के सिने कलाकर और विशेषज्ञ भाग लेंगे. आमजन उनसे सीधा संवाद कर सकेंगे, सिनेमा से जुड़े प्रमुख लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा. विविध क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यक्ति को प्रथम दर्शक के रूप में आमंत्रित किया जाएगा.
पिछले साल की अपार सफलता के बाद इस बार पुनः डॉक्टर विकास शंकर के संयोजन में देश के प्रमुख डॉक्टर हिस्सा लेंगे. इसमें विशेषज्ञ डॉक्टर का श्रोताओं से सीधा संवाद होगा. इसमें बेंगलुरु से डॉ विनय सिंह, मंगलुरु से डॉ कुणाल, डॉ विनय कुमार, डॉक्टर निधि सिंह, डॉ शिवसागर प्रसाद आदि प्रमुख रूप से भाग लेंगे.
पटना पुस्तक मेला में भव्य कवि सम्मलेन का आयोजन होगा. इसमें आशुतोष त्रिपाठी, भावना द्विवेदी, चंदन द्विवेदी जैसे कवि शामिल होंगे. एक भव्य कला दीर्घा का निर्माण होगा. मुकेश कुमार के संयोजन में कला प्रदर्शनी होगी. इसके तहत युवा कलाकारों की प्रदर्शनी, बिहार के युवा लोक कलाकारों की प्रदर्शनी, बिहार के वरिष्ठ कलाकारों की प्रदर्शनी और बिहार के पद्म पुरस्कार से सम्मानित कलाकारों की प्रदर्शनी लगायी जाएगी. प्रत्येक दिन कला विषयों पर विमर्श-गोष्ठी भी आयोजित की जाएगी. प्रत्येक दिन एक विशिष्ट कलाकारों को सम्मानित भी किया जाएगा.
'नुक्कड़ के रंग' में पटना के प्रमुख कॉलेज और स्कूल के विद्यार्थी नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करेंगे. रंगमंच से जुड़े विशिष्ट कलाकार को सम्मानित किया जाएगा. प्रत्येक दिन 'काव्यकथा' कार्यक्रम होगा, जयप्रकाश के संयोजन में प्रतिदिन देश के चर्चित कवि और कथाकार अपनी कविता या कहानी सुनाएँगे. प्रत्येक दिन किसी एक साहित्यकार को सम्मानित किया जाएगा.
सरिता मिश्रा के संयोजन में प्रत्येक दिन 'स्कूल उत्सव कार्यक्रम होगा. इसके अंतर्गत पटना के अनेक प्रमुख स्कूल के बच्चे गीत-संगीत-नृत्य कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे. प्रशांत रंजन के संयोजन में पुस्तक मेला का सर्वाधिक लोकप्रिय कार्यक्रम 'जनसंवाद' होगा. इसमें विविध विषयों के नामचीन विद्वान् शामिल होंगे. रेखा भारती मिश्रा के संयोजन में 'कोचिंग मास्टर' और 'ज्ञान रोजगार' कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. इसमें राष्ट्रीय स्तर के शिक्षण संस्थान और कोचिंग संसथान शामिल होंगे.
आशीष कुमार के संयोजन में इस बार 'स्वाद विहार' का एक विशेष आयोजन होने जा रहा है. इसमें बिहार के विविध व्यंजन तो होंगे ही, देश के कुछ चुनिन्दा व्यंजन परोसे जाएंगे. देश के अनेक गणमान्य से बात हो रही है. प्रमुख रूप से चर्चित पत्रकार हर्ष वर्धन त्रिपाठी, चर्चित पत्रकार लेखक अनंत विजय, विनोद बंधु, कथाकार पूनम सिंह, श्री अश्विनी, किरण घई, राजेंद्र गुप्ता, मिथिलेश सिंह, चर्चित समीक्षक जय प्रकाश पांडेय, स्वयं प्रकाश, अरुण कुमार, डॉ अरुण भगत, डॉ रश्मि सिंह, अजीत आजाद, शिवेंद्र मौर्य, कवि मदन कश्यप, पत्रकार निवेदिता झा, महिमा सिंह, सविता कुमारी, डॉ अशोक कुमार ज्योति, भगवती प्रसाद द्विवेदी, संजय, संजीव सिन्हा, संजीव कुमार, संजय कुंदन, पंकज चौधरी, वैशाली सेता, अरुण नारायण, असफर, संजीव मुकेश, सुशील कुमार, अभिनव दास, रविशंकर उपाध्याय, मो. मुद्दसिर सिद्धिकी सहित अनेक लेखक-पत्रकार शामिल होंगे.
साथ ही चर्चित कवि सर्वश्री अनिल विभाकर, चंदन सिंह, विनय सौरव, सर्वेश तिवारी, मुसाफिर बैठा, कुमार मुकुल, अरविन्द श्रीवास्तव, राजेश कमल, निखिल आनंद, नताशा, अंचित, उपांशु, बालमुकुन्द, गणेश चौधरी, शहंशाह आलम, राजकिशोर राजन, राकेश रंजन, ज्योति स्पर्श, वीणा अमृत, चन्द्रबिन्द, समीर परिमल, गुंजन, संजय कुमार कुंदन, अरविन्द पासवान, खुर्शीद अकबर, खुर्शीद आलम, प्रेम किरण, नशीम अख्तर, नीलांशु रंजन, श्वेता गजल, आराधना प्रसाद, मुनीब मुजफ्फरपुरी, कुमार पंकजेश, शाहिद अख्तर, अमलेंदु अस्थाना, अरुण शीतांश, सुमिता कुमारी, नरेन्द्र कुमार, प्रत्युष मिश्रा, मुकेश प्रत्युष, रमेश ऋतंभर, अरविन्द कुमार सिंह, अखौरी, ज्योति रीता, कृष्ण समिद्ध, प्रशांत विपल्ल्वी, रविकांत चंदन आदि शामिल होंगे. इसमें प्रियदर्शी मातृ शरण की कुछ चुनिन्दा कविताओं का पाठ होगा.
कथाकारों में सर्वश्री पूनम सिंह, भावना शेखर, प्रभात प्रणीत, रीता सिंह, कमलेश, नीलिमा सिंह, उषा ओझा, ध्रुव कुमार, किरण सिंह, श्रीधर करुणानिधि, अली इमाम आदि शामिल होंगे. इस बार सीआरडी पटना पुस्तक मेला में 200 स्टॉल होंगे. इनमें प्रभात प्रकाशन, राजकमल प्रकाशन, वाणी प्रकाशन, ज्ञानपीठ, उपकार प्रकाशन, हिन्द युग्म, प्रकाशन संस्थान, दिनकर पुस्तकालय, सम्यक प्रकाशन, ओसवाल बुक्स एंड लर्निंग, ओसवाल प्रिंटर्स, एन.सी.पी.यू.एल., रेखता फाउनडेशन, इमारते शरिया, साहित्य अकादमी, एन.बी.टी., एडुटेरिया, इनविनसिवल, एमटीजी बुक्स, किक एक्स, राजपाल एण्ड संस, द हिन्दू, ओशा साहित्य, ऑफिसर्स अकादमी, बिहार राज्य आर्य प्रतिनिधि सभा, अग्रवाल बुक्स ऑफ पत्रिकेशन्स, जान बिन्दु आदि प्रकाशक भाग लेंगे.