CM सम्राट चौधरी भव्य धार्मिक कार्यक्रम में होंगे शामिल, गया-बैंकॉक अंतरराष्ट्रीय उड़ान को दिखाएंगे हरी झंडी

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का सोमवार का दैनिक कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। मुख्यमंत्री सुबह 11:30 बजे गया से बैंकॉक के बीच पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद वे कैमूर जिले में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होंगे।

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का सोमवार का दैनिक कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री सुबह 11:30 बजे गया से बैंकॉक के बीच पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद वे कैमूर जिले में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। परसिया गांव में भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

दोपहर 12:15 बजे मुख्यमंत्री स्टेट हैंगर, पटना के लिए प्रस्थान करेंगे। इसके बाद दोपहर 12:20 बजे हेलीकॉप्टर से कैमूर जिले के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 1:10 बजे कैमूर जिले के परसिया, भभुआ-मोहनिया पहुंचेंगे।

धार्मिक सम्मेलन में करेंगे शिरकत

मुख्यमंत्री दोपहर 1:15 बजे आयोजित भव्य विराट अंतरराष्ट्रीय धर्म सम्मेलन में भाग लेंगे। इस दौरान वे श्री भास्कर श्री रामानुजाचार्य सहस्राब्दी महोत्सव में भी शामिल होंगे। इस अवसर पर आयोजित विराट अंतरराष्ट्रीय धर्म सम्मेलन में भी भाग लेंगे। कार्यक्रम में देश-विदेश से संतों, धर्माचार्यों और श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां की गई हैं।

दोपहर 2:30 बजे लौटेंगे लोक सेवक आवास

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री दोपहर 1:30 बजे हेलीकॉप्टर से पटना के लिए रवाना होंगे। दोपहर 2:25 बजे पटना स्थित स्टेट हैंगर पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे उनके लोक सेवक आवास पहुंचने का कार्यक्रम निर्धारित है। मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर कैमूर जिले में सुरक्षा और व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 1:30 बजे हेलीकॉप्टर से पटना के लिए रवाना होंगे।