मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज खाजपुरा, नेहरू मार्ग स्थित शिव मंदिर के निकट महाशिवरात्रि शोभा यात्रा के अभिनंदन महोत्सव में सम्मिलित होकर भगवान भोलेनाथ, माँ पार्वती एवं उनकी सवारी भगवान नंदी की आरती कर पूरे बिहार में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
की। मुख्यमंत्री ने शिव मंदिर, खाजपुरा में भगवान भोलेनाथ एवं मॉ पार्वती की पूजा-अर्चना
वहीं बक्सर के ब्रह्मपुर स्थित Brahmeshwar Nath Temple में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। यहां सुबह से ही करीब 2 किलोमीटर लंबी कतार लगी रही। अनुमान है कि लगभग 2 लाख श्रद्धालुओं ने भगवान शिव पर जल चढ़ाया। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।
मुजफ्फरपुर के प्रसिद्ध Garibnath Temple में भी भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। दूर-दराज के जिलों से लोग जलाभिषेक करने पहुंचे हैं।
इधर देवघर स्थित Baidyanath Temple, जिसे बाबा धाम के नाम से जाना जाता है, वहां अब तक 3 लाख से अधिक श्रद्धालु जलाभिषेक कर चुके हैं। यहां लगभग 3 किलोमीटर लंबी लाइन लगी रही और श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला लगातार जारी है।
महाशिवरात्रि पर पूरे प्रदेश में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है।