बिहटा : पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र से एक नाबालिग स्कूली छात्रा का अपहरण के बाद दुष्कर्म और हत्या का मामला सामने आया है। इधर, घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है। जानकारी के अनुसार, बिहटा के गांव की रहने वाली 10वीं की एक स्कूली नाबालिग छात्रा का बीते 18 सितंबर की दोपहर 12 बजे गांव के ही तीन युवक के शंकर राय, दुर्गा राय और लक्ष्मण कुमार के द्वारा अपहरण कर लिया गया था।
परिजन काफी खोज बिन किया लेकिन पता नहीं चल सका
इधर, परिजन काफी खोज बिन किया लेकिन पता नहीं चल सका। वही बीते 19 सितंबर की सुबह में लखनऊ रेल प्रशासन के द्वारा इनको जानकारी मिली कि उनकी बच्ची का घायल अवस्था में रेलवे ट्रैक के पास फेंका हुआ था। इसके बाद परिवार के लोग लखनऊ स्टेशन से पहले आलमनगर के पास पहुंचे जहां पता चला की बच्ची का इलाज के दौरान मौत हो गया मौके से पुलिस ने एक मोबाइल फोन को भी बरामद किया है। इधर, शव को लेकर परिजन बिहटा थाना पहुंचे और आरोपी गिरफ्तारी की मांग करने लगे। घटना को लेकर मृत्यु बच्ची की मां बिहटा थाना में तीनों आरोपियों के अपहरण के बाद दुष्कर्म और हत्या का मामला दर्ज कराया है। जिसके बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई है। साथ ही मां ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से तीनों आरोपियों की फांसी की मांग की है।
परिजनों की ओर से 21 सितंबर को मामले की जानकी दी गई है - बिहटा थानाध्यक्ष अमित कुमार
आपको बता दें कि घटना को लेकर के परिजनों को बताया कि 19 सितंबर की सुबह पांच बजे आलमनगर रेलवे स्टेशन के रेलवे पुलिस के तरफ से फोन से जानकारी मिली कि मेरी बच्ची वहां पर है। जिसके बाद हमलोग आलमनगर पहुंचे तो अस्पताल में मेरी बच्ची का शव था और पुलिस के द्वारा एक फोन भी दिया गया। जो तीनों आरोपियों में से एक किसी का बताया जा रहा था। वहीं इस इस पूरे मामले पर बिहटा थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि परिजनों की ओर से 21 सितंबर को मामले की जानकी दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बिहटा से मंयक सिंह की रिपोर्ट